28 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी CM और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के निधन पर भी शोक जताया है. PM मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत दुखी हूं.’
अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने शोक जताया
अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है. इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं’



