Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeTechnologyस्मार्ट चश्मे खरीदने में न करें जल्दबाजी, इन फीचर्स का ध्यान नहीं...

स्मार्ट चश्मे खरीदने में न करें जल्दबाजी, इन फीचर्स का ध्यान नहीं रखा तो पछताना पड़ेगा, जरूरी हैं ये बातें

मेटा अपने स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर चुकी है और इस साल गूगल और ऐप्पल भी अपने नए ग्लासेस मार्केट में लॉन्च कर सकती हैं. अब स्मार्ट ग्लासेस में भी फोन की तरह एआई फीचर्स मिलने लगे हैं, जिससे ये और स्मार्ट हो गए हैं. आज की तारीख में मार्केट में स्मार्ट ग्लासेस के कई ऑप्शन मौजूद हैं. अगर आप नया स्मार्ट ग्लास ले रहे हैं तो किसी फैंसी फीचर की जगह उन जरूरी फीचर्स पर गौर जरूर करें, जो इसका यूज आसान बना देंगे. आज हम आपको ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

कई टाइप के होते हैं स्मार्ट चश्मे

स्मार्ट ग्लासेस खरीदने से पहले आपको अपनी जरूरत के हिसाब से उसका टाइप डिसाइड करना चाहिए. आजकल ऑडियो ओनली, कैमरा-इक्विप्ड स्मार्ट ग्लासेस और डिस्प्ले-बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस अवेलेबल है. अगर आपको सिर्फ म्यूजिक सुनने और कॉल्स आदि लेने के लिए जरूरत है तो ऑडियो ओनली स्मार्ट ग्लास काफी है. अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो कैमरा-इक्विप्ड ग्लासेस आपके काम आ सकते हैं, वहीं डिस्प्ले बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस आपके मोबाइल का एक विकल्प बन सकते हैं. 

सिर्फ लुक ही नहीं, फिनिशिंग पर भी दें ध्यान

स्मार्ट ग्लासेस खरीदने से पहले आपको उसके डिजाइन और फिनिशिंग पर ध्यान देने की जरूरत है. कुछ समय पहले तक स्मार्ट ग्लासेस काफी भारी होते हैं, जिनमें बड़े फ्रेम होते थे, जिससे इन्हें अलग ही पहचाना जा सकता था. अब डिजाइन में बहुत बदलाव आया है और स्मार्ट ग्लासेस भी सामान्य शेड्स की तरह दिखने लगे हैं. फिर भी डिजाइन और फिनिशिंग पर ध्यान देना चाहिए.

भारी चश्मे यूज करना मुश्किल

अगर आप स्मार्ट ग्लासेस को लंबे समय तक पहनना चाहते हैं तो इसका वजन हल्का होना चाहिए. 50-55 ग्राम से अधिक वजनी ग्लासेस नाक और कान पर भारी लगने लगते हैं. इसलिए खरीदने से पहले वजन का भी जरूर ध्यान रखें.

प्रिस्क्रिप्शन लेंसेस

अगर आपको चश्मा लगा हुआ है तो यह देखने की जरूरत है कि स्मार्ट ग्लासेस प्रिस्क्रिप्शन लेंसेस को सपोर्ट करते हैं या नहीं. साथ ही यह भी देखने की जरूरत है कि क्या ब्रांड्स की तरफ से ऐसे लेंस ऑफर किए जा रहे हैं क्योंकि इन फ्रेम में लोकल ऑप्टिकल से लेंस फिट करवाना महंगा पड़ सकता है. 

लंबी बैटरी लाइफ भी है जरूरी

बैटरी लाइफ को लेकर स्मार्ट ग्लासेस में ज्यादा काम नहीं हुआ है. सारे फीचर्स यूज करने पर एडवांस्ड मॉडल भी पूरे दिन क बैटरी लाइफ नहीं देते है. इसलिए अपनी जरूरत को देखते हुए अच्छी बैटरी लाइफ वाले स्मार्ट ग्लासेस ही चुनें.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर भेजे वॉइस नोट से लग सकता है डिप्रेशन का पता, साइंटिस्ट ने बना दिया कमाल का मॉडल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments