Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessकब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन...

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा. 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी और संगठन के 10 नेता प्रस्तावक बनेंगे.

नितिन नबीन की दावेदारी सबसे मजबूत

न्यूज एजेंसी ANI ने पार्टी सूत्रों से खबर दी है कि अध्यक्ष की रेस में नितिन नबीन का नाम सबसे आगे है. अगर नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे. उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा. 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.

इससे पहले 2020 में जेपी नड्डा को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बना दिया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments