Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessWeather Forecast: पूरे हफ्ते गिरेगी पहाड़ों पर बर्फ, बर्फीली हवाओं का असर...

Weather Forecast: पूरे हफ्ते गिरेगी पहाड़ों पर बर्फ, बर्फीली हवाओं का असर दिल्ली-यूपी से बिहार तक, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज मंगलवार (13 जनवरी) से इस सप्ताह के आखिर तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऊंची जगहों पर बर्फबारी जारी रहेगी. पर्वतीय इलाकों से आ रहीं बर्फीली और पछुआ सर्द हवाओं के असर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान लुढ़कता नजर आएगा, इस कारण ठिठुरन और बढ़ेगी. 

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले 2 दिन से 13 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस से कम है. पालम में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे कड़ाके की सर्दी हो रही है. अगले दो दिन तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इस कारण राजधानी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

यूपी में बदला मौसम
उत्तर प्रदेश में अब सुबह-शाम ठिठुरन वाली ठंड हो रही है क्योंकि दोपहर में धूप निकल आ रही है. सुबह-शाम हवा चलने से गलन बनी हुई है. लखनऊ और उसके आस-पास सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है. पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार अभी कोहरा लौट सकता है.

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम बदल गया है. सोमवार को लखनऊ में सुबह अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिली. बदले मौसम और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन का पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

किन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने के कारण शीतलहर की स्थिति बन गई है. आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें कोई विशेष बदलाव न होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड के जिलों में शीतलहर के साथ ही पाला पड़ने की भी संभावना है.

राजस्थान में कड़ाके की ठंड
राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी है. प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे और बाड़मेर में शून्य से 1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. आईएमडी के अनुसार पिलानी में 1.5 डिग्री, सीकर में 1.2 डिग्री, बीकानेर के लूणकरनसर में 1.5 डिग्री और झुंझुनू में 2 डिग्री और चूरू में भी 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राज्य में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. राजधानी जयपुर में 8 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फिर बढ़ा इंतजार, काम पूरा, लेकिन उद्घाटन में देरी, क्या बोले अधिकारी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments