दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति नजदीक है. इस अवसर पर हैदराबाद जैसे महानगरों से लाखों लोग अपने पैतृक गांवों की ओर रुख करते हैं, लेकिन आपकी यह खुशी चोरों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकती है. जिसे देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है.
हैदराबाद पुलिस ने इस त्योहारी सीजन में होने वाली चोरियों और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कमर कस ली है. पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने स्पष्ट किया है कि ताले लगे घरों पर अपराधियों की पहली नजर होती है, इसलिए नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
त्योहारी सीजन में न हो अप्रिय घटना, पुलिस ने की तैयारी
हैदराबाद पुलिस विभाग ने त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है. अधिकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशल बीट्स और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. विशेष रूप से उन इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां पिछले सालों में चोरी की घटनाएं अधिक हुई थीं.
సంక్రాంతికి ఊరెళ్తున్నారా? ఇంటి భద్రత మరువకండి!
పండుగ వేళ దొంగల కన్ను తాళం వేసిన ఇళ్లపైనే ఉంటుంది.
➡️ నగదు, ఆభరణాలు బ్యాంక్ లాకర్లలో దాచుకోండి.
➡️ సోషల్ మీడియాలో ట్రావెల్ అప్డేట్స్ పెట్టకండి.
➡️ స్థానిక పోలీసులకు సమాచారం ఇవ్వండి.
➡️ అనుమానం వస్తే డయల్ 100 కి కాల్ చేయండి.… pic.twitter.com/6ioxIUUHw5
— V.C. Sajjanar, IPS (@SajjanarVC) January 10, 2026
पुलिस की टीमें बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, होटलों और लॉज की सघन चेकिंग कर रही हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा रही है.
हैदराबाद पुलिस की खास सलाह
अक्सर देखा जाता है कि लोग घर से बाहर जाते समय चाबियां गमले के नीचे, जूतों के रैक में या खिड़की के पास रख देते हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि अपराधी इन सामान्य ठिकानों से वाकिफ होते हैं. इसके अलावा, पड़ोसियों को चाबी देना भी जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि कोई भी डुप्लीकेट चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दे सकता है.
सुरक्षा के लिए दिए गए मुख्य निर्देश
- कीमती सामान: नकदी और जेवरात को घर में छोड़ने के बजाय बैंक लॉकर में सुरक्षित रखें.
- सोशल मीडिया से दूरी: अपनी यात्रा की जानकारी या चेक-इन अपडेट सोशल मीडिया पर साझा न करें, इससे चोरों को आपके घर खाली होने की सटीक जानकारी मिल जाती है.
- पुलिस को सूचना: घर बंद करके जाते समय स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित करना एक समझदारी भरा कदम होगा.
- आपातकालीन सहायता: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत डायल 100 पर कॉल करें.
पुलिस ने जनता को किया आश्वासत
हैदराबाद पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. हालांकि, पुलिस के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों की जागरूकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. यदि आप सतर्क रहते हैं और पुलिस की ओर से दिए गए सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं, तो आप और आपका परिवार बिना किसी चिंता के संक्रांति का आनंद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः ‘इस समाज ने सदियों से देश को सिर्फ दिया है’, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा अधिवेशन में बोले अमित शाह



