Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessसंक्रांति से पहले प्रतिबंधित मांझे पर हैदराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.24...

संक्रांति से पहले प्रतिबंधित मांझे पर हैदराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.24 करोड़ का चाइनीज धागा जब्त

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मकर संक्रांति के त्योहार से ठीक पहले हैदराबाद पुलिस ने जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 1.24 करोड़ रुपये की कीमत का प्रतिबंधित नायलॉन और सिंथेटिक धागा जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 103 मामले दर्ज कर कुल 143 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

‘खुशियां जान से प्यारी नहीं’- हैदराबाद पुलिस कमिश्नर

इस संबंध में हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि त्योहार की खुशियां किसी की जान की कीमत पर नहीं मनाई जा सकतीं. उन्होंने इस प्रतिबंधित मांझे को साइलेंट किलर (Silent Killer) करार देते हुए कहा कि यह न केवल इंसानों और बेजुबान पक्षियों के लिए घातक है, बल्कि पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाता है.

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, ‘चाइनीज मांझे के भंडारण, बिक्री या परिवहन को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी. पकड़े जाने पर कड़ी आपराधिक कार्रवाई तय है.’

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पुलिस की जमीनी कार्रवाई से बचने के लिए कई व्यापारियों ने अब ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है. कमिश्नर सज्जनार ने चेतावनी दी कि पुलिस की आईटी और टास्क फोर्स टीमें ई-कॉमर्स साइट्स पर 24 घंटे निगरानी रख रही हैं. जो भी ऑनलाइन माध्यम से इसकी खरीद-फरोख्त में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पुलिस की इस सघन छापेमारी में कुल 6,226 मांझे की चरखियां (Bobbins) जब्त की गई हैं. क्षेत्रीय आधार पर की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

  • साउथ वेस्ट जोन: सबसे बड़ी सफलता यहां मिली, जहां 34 मामले दर्ज कर 46 लोग पकड़े गए और 65.30 लाख रुपये का मांझा जब्त हुआ.
  • साउथ जोन: 27 मामलों में 35 गिरफ्तारियां और 37.22 लाख रुपये की जब्ती.
  • टास्क फोर्स: पुलिस की विशेष टास्क फोर्स ने अकेले 67 मामलों में 87 आरोपियों को दबोचा.

अभिभावकों के लिए खतरे की घंटी

कमिश्नर ने अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा कि चाइनीज मांझे पर मेटालिक और ग्लास कोटिंग होती है. यह धागा बिजली का सुचालक हो सकता है, जिससे पतंग उड़ाते समय बच्चों को करंट लगने का गंभीर खतरा रहता है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सिर्फ पारंपरिक सूती धागे का ही उपयोग करें. किसी भी उल्लंघन की सूचना व्हाट्सएप नंबर 94906 16555 या 100 पर दी जा सकती है.

यह भी पढ़ेंः ‘BJP मतलब ब्रिटिशर्स जनता पार्टी’, रेवंत रेड्डी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, संविधान पर बताया खतरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments