Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessहरियाणा STF की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट पर फरार...

हरियाणा STF की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट पर फरार गैंगस्टर अमन भैंसवाला को लाए भारत

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

हरियाणा के स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF ने बुधवार (7 जनवरी, 2026) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाला को भारत लाने में सफलता हासिल की है. हिमांशु भाऊ गैंग के इस शॉप शूटर को इंटरपोल और गृह मंत्रालय के सहयोग से अमेरिका से डिपोर्ट किया गया. अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हरियाणा STF की टीम ने गैंगस्टर अमन भैंसवाला को हिरासत में ले लिया.

हरियाणा STF के डीआईजी ने दी जानकारी

गैंगस्टर अमन भैंसवाला की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा STF के डीआईजी सतीश बालान ने जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव भैंसवाला कला का निवासी अमन भैंसवाला पर हत्या और रंगदारी समेत 10 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

उन्होंने कहा, ‘पुलिस जांच में सामने आया कि अमन ने दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक फर्जी पते पर अमन कुमार के नाम से पासपोर्ट बनाया था और साल 2025 में चकमा देकर अमेरिका फरार हो गया था. इसके बाद हरियाणा STF ने इस मामले में गोहाना सदर थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर इसकी जानकारी इंटरपोल को साझा की थी.’

फायरिंग और रंगदारी के मामलों में जुड़ा है अमन का नाम

DIG एसटीएफ सतीश बालान ने कहा, ‘अमन भैंसवाला का नाम हाल ही में रोहतक के सांपला में सीताराम हलवाई की दुकान पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रमुखता से आया था. इस मामले के दौरान बदमाशों ने एक पर्ची फेंककर एक करोड रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिस पर अमन भैंसवाला ग्रुप का नाम लिखा था. इसके अलावा, गोहाना के नाथूराम हलवाई कांड में भी इसकी सम्मिलित के सबूत मिले थे. वह खूंखार हिमांशु भाऊ गैंग के लिए भी काम किया करता था.’

उन्होंने कहा, ‘अमन भैंसवाला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. ताकि उससे उसके स्थानीय और विदेशों में बैठे अन्य साथी गैंगस्टरों के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

8 से ज्यादा गैंगस्टरों को लाया जा चुका भारत

उल्लेखनीय है कि हरियाणा एसटीएफ अब तक विदेश भाग चुके 8 से ज्यादा बड़े गैंगस्टरों को भारत वापस लाने में सफल रही है. जिसमें मैंनपाल और जोगेंद्र जैसे गैंगस्टरों के नाम शामिल है. फिलहाल हरियाणा एसटीएफ को पकड़े गए आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह करेंगे हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक, घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments