Sunday, October 25, 2026
spot_img
HomeTechnologySmart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो...

Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज

आज के दौर में लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी लग चुका है. शाम को ऑफिस से थककर आने के बाद जब हम सोफे पर बैठकर अपनी पसंदीदा Web Series और Movie लगाने के लिए Remote उठाते हैं. तो कई बार TV इतना धीमा चलता है कि सारा मूड खराब हो जाता है. बटन दबाने के कई सेकंड बाद स्क्रीन हिलती है. Apps खुलने में जरूरत से ज्यादा वक्त लगता है और कई बार तो वीडियो चलते-चलते TV बीच में ही अटक जाता है. 

जब नया टीवी खरीदकर लाते हैं तब तो वह एकदम बढ़िया की तरह चलता है. लेकिन एक-दो साल बाद उसमें यह हैंग होने की बीमारी आम हो जाती है. लोग सोचते हैं कि टीवी पुराना हो गया है. जबकि असल वजह हमारे इस्तेमाल करने के तरीके में छिपी होती है. कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर इसे फिर से सुपरफास्ट बनाया जा सकता है. जान लीजिए पूरी खबर.

Cache मेमोरी साफ करें और फालतू Apps हटाएं

जिस तरह हमारे फोन में ऐप्स चलाते-चलाते बहुत सारा डेटा जमा हो जाता है. ठीक वैसा ही हाल  टीवी के साथ भी होता है. दरअसल स्मार्ट टीवी में रैम और इंटरनल स्टोरेज फोन के मुकाबले काफी कम होती है, जो आमतौर पर महज 1.5GB से 2GB रैम और 8GB से 16GB स्टोरेज तक ही सीमित रहती है. जब हम रोज Netflix, Youtube और Hotstar जैसे बड़े ऐप्स चलाते हैं,. तो बैकग्राउंड में ढेर सारा Cache डेटा इकट्ठा होता रहता है जो मेमोरी को पूरी तरह चोक कर देता है. 

इसे साफ करने के लिए अपने TV की Settings में जाएं वहां Apps वाले सेक्शन को खोलें और एक-एक करके सभी भारी Apps का क्लियर Cache कर दें. इसके अलावा TV में पहले से कई ऐसे Apps इंस्टॉल आते हैं जिन्हें हम साल भर में एक बार भी नहीं खोलते हैं. ऐसे तमाम अनचाहे Apps को तुरंत Uninstall कर दें जिससे TV की स्टोरेज खाली हो सके और प्रोसेसर को सांस लेने की जगह मिले.

Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज

बैकग्राउंड प्रोसेस पर लगाएं रोक और एनिमेशन करें कम

अक्सर हम टीवी पर कोई एक ऐप देख रहे होते हैं और रिमोट का Home बटन दबाकर सीधे दूसरे App पर चले जाते हैं. हमें लगता है कि पिछला App बंद हो गया लेकिन असल में वह Background में लगातार चल रहा होता है और टीवी की RAM खा रहा होता है. अगर आपके टीवी में चार-पांच Apps पीछे खुले रहेंगे तो फिर टीवी तो हैंग होगी तय है. इस दिक्कत को जड़ से खत्म करने के लिए आप टीवी के डेवलपर ऑप्शन का सहारा ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका

इसके लिए Settings के About सेक्शन में जाकर Build Number पर सात बार लगातार क्लिक करें जिससे डेवलपर Option खुल जाएगा. इसके अंदर जाकर बैकग्राउंड प्रोसेस लिमिट को नो बैकग्राउंड प्रोसेस या मैक्सिमम दो प्रोसेस पर सेट कर दें. इसके साथ ही वहीं मौजूद विंडो एनिमेशन स्केल और ट्रांजिशन एनिमेशन स्केल को 1x से घटाकर 0.5x या ऑफ कर दें. यह छोटी सी ट्रिक करते ही आपका रिमोट दबाते ही टीवी गोली की रफ्तार से काम करने लगेगा.

Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज

सॉफ्टवेयर अपडेट कोल्ड रीबूट करें

हम लोग TV बंद करने के लिए सिर्फ रिमोट का लाल बटन दबा देते हैं और हमें लगता है कि टीवी बंद हो गया. लेकिन रिमोट से बंद करने पर TV पूरी तरह ऑफ नहीं होता बल्कि स्टैंडबाय मोड यानी नींद में चला जाता है. महीनों तक मेन स्विच बंद न होने की वजह से इसकी मेमोरी कभी रिफ्रेश ही नहीं हो पाती है. इसलिए हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार TV को मेन पावर प्लग से बंद करें और पांच मिनट बाद चालू करें जिसे कोल्ड रीबूट कहा जाता है.

इसके अलावा समय-समय पर टीवी की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट भी चेक करते रहें. क्योंकि कंपनियां नए अपडेट के जरिए पुराने बग्स को ठीक करती हैं. अगर आपका TV चार-पांच साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और इन सारी ट्रिक्स के बाद भी प्रोसेसर साथ नहीं दे रहा है. तो नया टीवी खरीदने में हजारों रुपये बर्बाद न करें. बस एक नया फायर TV स्टिक या गूगल टीवी स्टिक लगा लें जिससे आपका पुराना टीवी एकदम नए जैसा दौड़ने लगेगा.

यह भी पढ़ें: क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments