Tuesday, October 20, 2026
spot_img
HomeTechnologyचार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है...

चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अत्यधिक तापमान भी फोन चार्जिंग को बाधित करता है.

कई बार ऐसा होता है कि फोन पूरी रात चार्जिंग पर लगा रहता है, लेकिन सुबह बैटरी का पर्सेंटेज बढ़ने की जगह वहीं अटका मिलता है. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग चार्जर बदलने या नया फोन खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार फोन की बैटरी ही खराब हो. चार्जिंग के दौरान आने वाली इस परेशानी के पीछे चार्जिंग केबल, पोर्ट, सॉफ्टवेयर या फोन के अंदर मौजूद हार्डवेयर में खराबी भी हो सकती है. ऐसे में नया फोन लेने से पहले समस्या की वजह पहचानना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि चार्जिंग के बाद भी बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा तो दिक्कत कहां है. 

चार्जिंग के बाद भी बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा तो दिक्कत कहां है

1. खराब बैटरी – फोन की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल होने के साथ अपनी क्षमता खोने लगती है. ऐसे में वह पहले की तरह चार्ज स्टोर नहीं कर पाती है. अगर फोन चार्जिंग पर लगा होने के बाद भी बैटरी का पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा है, तो बैटरी की स्थिति जांचना जरूरी है. अगर खराबी बैटरी में है तो सिर्फ चार्जर बदलने से भी समस्या ठीक नहीं होगी.

2. चार्जिंग केबल या अडैप्टर में खराबी – पुरानी या डैमेज केबल फोन तक सही बिजली नहीं पहुंचा पाती है. ऐसे में फोन चार्जिंग का निशान दिखा सकता है, लेकिन बैटरी का पर्सेंटेज नहीं बढ़ता है. इसकी जांच के लिए फोन के लिए दूसरी सही और ओरिजिनल केबल या चार्जर इस्तेमाल करके देखें. 

3. चार्जिंग पोर्ट में जमा गंदगी – फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल, रेशे या जंग जैसी समस्या होने पर बिजली का संपर्क ठीक से नहीं बन पाता है. इससे चार्जिंग बार-बार रुक सकती है. पोर्ट में गंदगी दिखाई दे तो उसे साफ करने में सावधानी बरतें. सूखे, मुलायम ब्रश से सफाई की जा सकती है. पोर्ट खराब होने या कनेक्शन ढीला होने पर टेक्नीशियन की मदद लें.

यह भी पढ़ें – सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर

4. सॉफ्टवेयर या ऐप्स की परेशानी – कभी-कभी सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी या किसी अपडेट के बाद आई समस्या के कारण बैटरी की स्थिति सही नहीं दिखती है. वहीं कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, जिससे चार्जिंग धीमी हो सकती है. फोन को रीस्टार्ट करें, उपलब्ध सिस्टम अपडेट जांचें और बैटरी सेटिंग में ज्यादा खपत करने वाले ऐप्स देखें.

5.  फोन का तापमान –  फोन बहुत गर्म या ज्यादा ठंडा होने पर उसकी सुरक्षा के लिए चार्जिंग धीमी हो सकती है या कुछ समय के लिए रुक सकती है. ऐसे में फोन को सामान्य कमरे के तापमान पर आने दें और फिर चार्जिंग चेक करें. जरूरत पड़ने पर चार्जिंग के दौरान एयरप्लेन मोड चालू करने से बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.
 
यह भी पढ़ें – घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments