Sunday, October 11, 2026
spot_img
HomeTechnologyकेबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कीबोर्ड-माउस, टीवी स्क्रीन और वायर्ड ईयरफोन भी जुड़ते हैं.

स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला छोटा-सा Type-C पोर्ट आपके कई काम आसान बना सकता है. आमतौर पर लोग इसमें केबल लगाकर फोन चार्ज करते हैं और काम पूरा होने पर उसे निकाल देते हैं, लेकिन इस पोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ बैटरी चार्ज करने तक सीमित नहीं है. इसकी मदद से दूसरे डिवाइस को पावर देने, फाइल ट्रांसफर करने, कीबोर्ड-माउस चलाने और फोन की स्क्रीन को टीवी पर देखने जैसे काम भी किए जा सकते हैं. इनमें से कई सुविधाएं कुछ स्मार्टफोन में पहले से मौजूद होती हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स इनके बारे में नहीं जानते हैं. 

फोन से दूसरे डिवाइस भी कर सकते हैं चार्ज

कुछ स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलता है. इसकी मदद से फोन दूसरे डिवाइस को भी पावर दे सकता है. Type-C से Type-C केबल लगाकर वायरलेस ईयरबड्स, फिटनेस बैंड या जरूरत पड़ने पर दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकता है. यह फीचर इमरजेंसी में काम आ सकता है, खासकर जब आसपास चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध न हो. 

बड़ी फाइलें ट्रांसफर करना होगा आसान

Quick Share जैसे वायरलेस ऑप्शनों से फाइल भेजना सुविधाजनक है, लेकिन बड़ी वीडियो फाइलें या फोल्डर ट्रांसफर करने में समय लग सकता है. ऐसे में अगर दोनों फोन डायरेक्ट केबल से डेटा ट्रांसफर करने का सपोर्ट करते हैं, तो Type-C केबल से फाइलें भेजी जा सकती हैं. इससे वायरलेस नेटवर्क पर निर्भर रहने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. 

फोन से चलाएं कीबोर्ड और माउस

Type-C पोर्ट की मदद से कुछ फोन में कीबोर्ड और माउस जैसे बाहरी डिवाइस जोड़े जा सकते हैं. इसके लिए जरूरत के हिसाब से USB अडैप्टर या वायरलेस डोंगल इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे लंबे ईमेल लिखना, डॉक्यूमेंट एडिट करना और मैसेज टाइप करना आसान हो सकता है, हालांकि इसकी सुविधा फोन के मॉडल पर निर्भर करती है. 

टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखें वीडियो

कुछ स्मार्टफोन Type-C पोर्ट के जरिए वीडियो आउटपुट सपोर्ट करते हैं. ऐसे फोन को सही HDMI-to-Type-C केबल से टीवी या मॉनिटर से जोड़ा जा सकता है. इससे फोन की स्क्रीन बड़ी डिस्प्ले पर दिखाई दे सकती है और डाउनलोड की गई फिल्में या वीडियो भी देखे जा सकते हैं. यह सुविधा हर फोन में उपलब्ध नहीं होती है. 

यह भी पढ़ें – दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद

वायर वाले ईयरफोन भी कर सकते हैं इस्तेमाल

फोन में 3.5mm हेडफोन जैक न होने पर भी वायर वाले ईयरफोन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.  इसके लिए Type-C कनेक्टर वाले ईयरफोन या Type-C से 3.5mm का अडैप्टर काम आ सकता है. गेम खेलने वालों के लिए भी वायर वाले ईयरफोन यूजफुल हो सकते हैं. इनमें वायरलेस कनेक्शन से जुड़ी देरी या रुकावट की समस्या नहीं होती है. 

यह भी पढ़ें – Amazon Prime Video का Profile PIN भूल गए? ऐसे करें मिनटों में रीसेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments