- अक्टूबर तक इसे अधिक ग्राहकों तक पहुँचाया जाएगा.
अब ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हर बार अलग-अलग ई-कॉमर्स ऐप या वेबसाइट खोलने की जरूरत कम हो सकती है. Google अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini और AI Mode के जरिए भारत में शॉपिंग का एक नया तरीका टेस्ट कर रहा है. इस टेस्ट में कुछ यूजर्स को Flipkart के कुछ प्रोडक्ट्स के साथ सीधे Buy Button दिखाई दे रहा है. अभी यह सुविधा सीमित यूजर्स और कुछ प्रोडक्ट्स के लिए उपलब्ध बताई गई है. इनमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज शामिल हैं. Google इस फीचर को अक्टूबर में ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. यह फीचर ऐसे समय में टेस्ट किया जा रहा है, जब भारत में फेस्टिव शॉपिंग का दौर शुरू होने वाला है.
Gemini में कैसे दिखेगा Buy Button?
रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini और AI Mode में दिखाई देने वाले कुछ Flipkart प्रोडक्ट्स पर Buy का ऑप्शन मिल रहा है. इस बटन पर टैप करने के बाद यूजर Flipkart के ब्रांडेड चेकआउट फ्लो में पहुंचता है, जहां खरीदारी पूरी की जा सकती है.
हालांकि अभी हर यूजर को यह ऑप्शन नहीं मिल रहा है. कुछ लोगों को सिर्फ Flipkart के प्रोडक्ट्स दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनके साथ सीधे खरीदने का बटन उपलब्ध नहीं होगा. Google के AI रिजल्ट्स में Amazon के प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन टेस्ट के दौरान उनके साथ Buy Button नहीं देखा गया.
AI Shopping के लिए Google का नया तरीका
Google पहले से AI के जरिए शॉपिंग को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. कंपनी ने Universal Commerce Protocol यानी UCP पेश किया था. यह एक ओपन स्टैंडर्ड है, जिसे AI एजेंट्स को प्रोडक्ट खोजने से लेकर खरीदारी के अलग-अलग चरणों में रिटेलर्स के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है, हालांकि Flipkart के साथ चल रहा टेस्ट Google के अपने होस्टेड चेकआउट से अलग नजर आता है. इसमें चेकआउट Flipkart की ब्रांडिंग के साथ दिखाई देता है और इसके पीछे इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें – चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
Flipkart के साथ Google का पहले से कनेक्शन
Google ने पहले Flipkart को भारत में अपने agentic shopping एक्सपीरियंस पर काम करने वाले मर्चेंट्स में शामिल किया था. इसके अलावा 2024 में Google ने Walmart की अगुवाई वाली फंडिंग राउंड के तहत Flipkart में करीब 350 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 3,360 करोड़ रुपये का निवेश किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, Google इस Buy Button टेस्ट को अक्टूबर में और यूजर्स तक बढ़ा सकता है. यह Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 से पहले होगा, जिसकी शुरुआत सभी ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से बताई गई है.
AI Shopping से Affiliate Marketing पर असर?
AI से सीधे खरीदारी का तरीका affiliate marketing पर भी असर डाल सकता है. अगर यूजर Gemini में ही प्रोडक्ट खोजकर Buy Button से खरीद लेता है, तो वह रिव्यू या डील्स वेबसाइट तक पहुंचे बिना खरीदारी कर सकता है. हालांकि, Google और Flipkart ने अभी affiliate links या referral tracking को लेकर स्थिति साफ नहीं की है.
यह भी पढ़ें – फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode



