Saturday, September 26, 2026
spot_img
HomeTechnologyवीडियो शूटिंग में चाहिए ज्यादा दम? 1 लाख के अंदर ये फोन...

वीडियो शूटिंग में चाहिए ज्यादा दम? 1 लाख के अंदर ये फोन हैं खास

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ओप्पो Find X9 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा.

आज के समय में अच्छे कैमरे वाले फोन से सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करने से लेकर उसे एडिट और अपलोड करने तक का काम आसानी से किया जा सकता है. खासतौर पर प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन में 4K साथ ही 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिल रहे हैं, जबकि कुछ मॉडल 8K वीडियो तक रिकॉर्ड कर सकते हैं.

भारत में 1 लाख रुपये से कम कीमत में Apple, Samsung, Vivo, Oppo और Google जैसे ब्रांड के कई स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में दमदार स्पेसिफिकेशन देते हैं. तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ फोन के बारे में बताते हैं, जिन्हें वीडियो शूटिंग के लिए इस बजट में खरीदा जा सकता है. 

Samsung Galaxy S26

Samsung Galaxy S26 में 50MP मेन, 10MP 3x टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन 8K वीडियो को 30fps और 4K वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें Exynos 2600 चिपसेट और 4,300mAh बैटरी मिलती है. डिस्प्ले 6.3 इंच का Dynamic AMOLED 2X है और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी कीमत 99,999 से 1,02,999 रुपये के बीच है, जो अलग-अलग वेरिएंट और रिटेलर के हिसाब से अलग हो सकती है. 

iPhone 17

Apple का iPhone 17 इस बजट में एक मजबूत ऑप्शन है. इसमें A19 चिपसेट के साथ 48MP मेन और 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है. फोन 4K वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है. फ्रंट में 18MP कैमरा और Center Stage फीचर दिया गया है. इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है. 

Google Pixel 11

Google Pixel 11 इस लिस्ट का एक और ऑप्शन है. इसमें Tensor G6 चिपसेट और 48MP मेन, 13MP अल्ट्रा वाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. फोन 4K वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले और 4,985mAh बैटरी है. 256GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है. 

यह भी पढ़ें – No-Cost EMI की सच्चाई! जानिए क्या सच में नहीं देना होता कोई ब्लाज

Oppo Find X9

Oppo Find X9 में 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मेन, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं. यह फोन 4K वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें Dimensity 9500 चिपसेट और 7,025mAh बैटरी है. फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. भारत में OPPO Find X9 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है. 

Vivo X300 FE

Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP मेन, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग मिलती है. भारत में vivo X300 FE की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है. वहीं, RAM और स्टोरेज के हिसाब से इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है. 

यह भी पढ़ें – Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments