
Galaxy Watch 6 Classic के 43mm मॉडल को Full Charge होने में करीब 75 मिनट लगते हैं. वहीं 47mm मॉडल को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 110 मिनट का समय लगता है. इसलिए दोनों मॉडल्स के Charging Time में अंतर है.

Watch को चार्ज करने के लिए किसी खास समय का इंतजार करना जरूरी नहीं है. आप दिन में मिलने वाले छोटे-छोटे खाली समय का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. नाश्ते के दौरान या मिटिंग्स के बीच Watch को कुछ समय के लिए Charger पर लगाया जा सकता है.

पहले तय करें कि आपके लिए Notifications, Workout Tracking या Sleep Data में क्या ज्यादा जरूरी है. इसके बाद दिन में वह समय चुनें जब इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो. इससे Charging को डेली रूटीन में शामिल करना आसान हो सकता है.

अगर एक बार में Watch को 100 प्रतिशत तक चार्ज करने का समय नहीं मिलता, तो दिन में छोटे Charging Bursts लिए जा सकते हैं. कुछ लोग Sleep और Movement Tracking को बनाए रखने के लिए शॉवर के दौरान Watch चार्ज करते हैं.

Galaxy Watch Ultra सही पावर सेविंग सेटिंग के साथ 100 घंटे तक की Battery Life दे सकती है, हालांकि Lithium Battery वाले दूसरे डिवाइस की तरह इसकी कैपेसिटी भी समय के साथ कम हो सकती है. एक्सट्रीम टेंपरेचर से Watch को बचाना Battery Degradation को धीमा करने में मदद कर सकता है.

Samsung Watch का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें. कंपनी के मुताबिक, नए अपडेट में बैटरी को बेहतर तरीके से चलाने वाले फीचर मिल सकते हैं. चार्जिंग के लिए Watch के साथ मिले असली चार्जिंग डॉक का इस्तेमाल करना बेहतर है. इसके अलावा Watch और चार्जिंग डॉक के चार्जिंग पॉइंट पर अगर धूल या गंदगी जमा हो गई है, तो उसे मुलायम कपड़े या रूई से साफ कर सकते हैं. गंदगी जमा होने पर बिजली का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.
Published at : 23 Sep 2026 10:35 PM (IST)



