Sunday, September 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyiPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर, 69,990 में खरीदने का मौका

iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर, 69,990 में खरीदने का मौका

Apple ने नई iPhone 18 Pro सीरीज हाल ही में लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही पिछले साल के Pro मॉडल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. आमतौर पर नया iPhone आने के बाद पुराने मॉडल की कीमत कम होने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार थोड़ा अलग है. iPhone 17 Pro पर रिटेलर Croma ने ऐसा ऑफर दिया है , जिसमें अलग-अलग फायदे जोड़ने के बाद इसकी कीमत ₹69,990 तक पहुंच रही है. यानी अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए अच्छा पुराना फोन है तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.

पुराने मॉडल पर क्यों आया इतना बड़ा फायदा?

नई iPhone सीरीज आने के बाद ग्राहक अक्सर पिछले मॉडल की कीमत कम होने का इंतजार करते हैं. iPhone 17 Pro के मामले में भी अब यही मौका देखने को मिल रहा है. Croma पर इसके 256GB मॉडल को अलग-अलग ऑफर्स के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है. यानी जिन लोगों को Apple का Pro मॉडल चाहिए, लेकिन नया iPhone 18 Pro खरीदने के लिए करीब ₹1.65 लाख खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए पिछली सीरीज का फोन एक ऑप्शन बन सकता है. 

 69,990 की कीमत पर मिल रहा iPhone 17 Pro

Croma की डील में iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹69,990 बताई गई है. इसके फोन को एक्सचेंज करना जरूरी है. उदाहरण के तौर पर कुछ पुराने iPhone मॉडल पर ₹44,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. इसके ऊपर ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस और कुछ कार्ड पर ₹4,000 तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है. इन सभी फायदों को जोड़ने पर कीमत काफी नीचे आ जाती है. लेकिन आपके पुराने फोन की हालत, मॉडल और एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से अंतिम कीमत अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें : रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी

पुराना iPhone है तो डील और भी काम की

इस ऑफर का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को हो सकता है जिनके पास पहले से कोई अच्छा पुराना iPhone है. मान लीजिए आपके पास ऐसा फोन है जिसकी एक्सचेंज वैल्यू अच्छी मिल रही है, तो नए iPhone के लिए अपनी जेब से देने वाले पैसे कम हो जाते है.   फोन की कंडीशन, मॉडल और लागू ऑफर के हिसाब से मिलने वाली रकम बदल सकती है. इसलिए हर खरीदार के लिए ₹69,990 की कीमत एक जैसी नहीं होगी.

 iPhone 17 Pro अभी भी क्यों खरीदा जा सकता है?

अगर आपको सिर्फ नया मॉडल दिखाने के लिए फोन नहीं खरीदना है, तो iPhone 17 Pro अभी भी एक दमदार विकल्प है. इसमें Pro सीरीज वाला प्रीमियम हार्डवेयर और कैमरा सेटअप मिलता है. इसलिए कम कीमत पर मिलने की वजह से यह उन लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है जो Apple का Pro फोन चाहते हैं लेकिन नए मॉडल पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते. वहीं अगर आपके लिए लेटेस्ट चिप, नए कैमरा सुधार और नए फीचर्स ज्यादा जरूरी हैं, तो iPhone 18 Pro पर जाना ज्यादा सही रहेगा. Apple के मुताबिक iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप और नया vapor chamber भी दिया गया है.

 खरीदने से पहले बस ये हिसाब जरूर लगा लें

इस डील को लेने से पहले सबसे पहले अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू चेक करें. इसके बाद देखें कि आपके कार्ड पर बैंक कैशबैक लागू है या नहीं और एक्सचेंज बोनस की शर्तें क्या हैं. अगर इन सभी फायदों के बाद कीमत आपके बजट में आ रही है, तभी डील लेना फायदेमंद रहेगा. दूसरी तरफ अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए फोन नहीं है, तो ₹69,990 वाली कीमत आपके लिए लागू नहीं होगी. ऐसे में iPhone 17 Pro और नए iPhone 18 Pro की कीमत और फीचर्स की तुलना करके फैसला लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें : रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments