लैपटॉप का कीबोर्ड रोजाना इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी बटन के बीच धूल, मिट्टी और खाने के छोटे टुकड़े जमा होना आम बात है. इसे समय समय पर साफ करना भी जरूरी है, लेकिन सफाई के दौरान की गई छोटी सी गलती लैपटॉप के कीबोर्ड को नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर पानी या किसी लिक्विड का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है. आइए जानते हैं कीबोर्ड साफ करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए और इसे सही तरीके से कैसे साफ करें.
लपटॉपन को ऑन रखकर न करें सफाई
कीबोर्ड साफ करने से पहले लैपटॉप को पूरी तरह शट्डाउन कर दें और चार्जर भी निकाल दें. लैपटॉप ऑन रहने पर सफाई करते समय कोई कीज दब सकती है या फिर लिक्विड अंदर जाने पर नुकसान का हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 20% के नीचे जाते ही तेजी से क्यों गिरने लगती है फोन की बैटरी? जानिए वजह
कीबोर्ड पर कोई चीज न डालें
धूल हटाने के लिए कीबोर्ड पर कभी भी पानी या किसी साफ करने वाली लिक्विड को स्प्रे न करें.लिक्विड कीबोर्ड में अंदर पहुंच सकता है, और अंदर का पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर किसी क्लीनर की जरूरत है, तो उसे सीधे कीबोर्ड पर डालने की बजाय किसी नरम कपड़े पर लगाकर इस्तेमाल करें.
कीबोर्ड को जोर से न झाड़ें
कीबोर्ड को उल्टा करके जोर जोर से झाड़ना या थपथपाना भी सही तरीका माना नहीं जाता है इससे कीज या उनके नीचे लगे छोटे वायर और पार्ट्स को नुकसान पहुच सकता है. धूल और छोटे कण निकालने के लिए लैपटॉप को संभालकर रखें और हल्के हाथ से सफाई करें.
इन चीजों का इस्तेमाल न करें
कीबोर्ड की सतह साफ करने के लिए बहुत हार्ड ब्रश , तेज केमिकल या किसी लिक्विड चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे बटन की सतह और उनकी मार्किंग बेकार हो सकती है. सफाई के लिए नरम ,सूखे कपड़े बेहतर माना जाता है.
कैसे करें कीबोर्ड को साफ
सबसे पहले लैपटॉप को शट्डाउन करके चार्ज से निका दें इसके बाद लैपटॉप को ऐसी रखें, जिससे बटन के बीच जमा ढीली धूल और छोटे कण आसानी से बाहर आ सकें. हल्के हाथ से नरम ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर कॉमपोससेड एयर घर में हो, तो उसे बहुत सावधानी इस्तेमाल करें. इसके बाद सूखे नरम कपड़े से कीबोर्ड की ऊपर की सतह साफ करदे. अगर किसी जगह पर जमी हुई गंदगी हटानी हो, तो कपड़े को हल्का सा नम कर सकते है, लेकिन उसे इतना गीला न करें कि लिक्विड कीज के अंदर जाने लगे.
यह बातें ध्यान रखे
लैपटॉप कीबोर्ड की सफाई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन जल्दबाजी में पानी डालना, तेज ब्रश चलाना या कीबोर्ड को जोर से झाड़ना नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सफाई करते समय लैपटॉप को बंद रखें और कम लिक्विड , नरम कपड़े और हल्के हाथ का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद



