Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeBusiness'बांग्लादेशी भारत आता रहेगा, हम लोग कुछ नहीं कर पाते क्योंकि...', घुसपैठ...

‘बांग्लादेशी भारत आता रहेगा, हम लोग कुछ नहीं कर पाते क्योंकि…’, घुसपैठ को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

विधानसभा चुनाव से पहले असम और पश्चिम बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा गरमाया हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव प्रचार के दौरान बताया कि कैसे इस मुद्दे का हल निकाला जा सकता है. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब असम में घुसपैठियों पर एक्शन लेते हैं तो वे पश्चिम बंगाल भाग जाते हैं, जहां टीएमसी की सरकार उन्हें शरण देती है.

‘बंगाल, असम, त्रिपुरा को मिलकर करना होगा काम’

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘इस जनगणना के बाद बंगाल की जनसांख्यिकी और बदल जाएगी. बंगाल में मुस्लिम आबादी 32 फीसदी और असम में 36 फीसदी हो जाएगी. जब तक त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल मिलकर काम नहीं करेंगे, बांग्लादेशी भारत आते रहेंगे. घुसपैठ तभी रुक सकती है जब तीनों राज्य और मेघालय मिलकर काम करें. हर जनगणना में मुस्लिम आबादी 4-5 फीसदी बढ़ी है. असम में भी ऐसा हो रहा है. मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि देश को बचाना आपके हाथ में है. अगर बंगाल, असम, त्रिपुरा और मेघालय मिलकर काम नहीं करेंगे, तो देश बिखर जाएगा, बांग्लादेशी मुसलमान का अड्डा बन जाएगा.’

‘मिलकर काम करेंगे तभी घुसपैठ बंद होगा’

उन्होंने कहा, ‘त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और मेघालय मिलकर काम करेंगे तभी घुसपैठ बंद होगा. हम लोग कुछ नहीं कर पाते हैं क्योंकि असम में जितना भी एक्शन लेता हूं तो वो लोग मुर्शिदाबाद, मालदा चले जाते हैं. इसलिए अगर देश को बचाना है तो हमें इस बार बंगाल जीतना होगा. ये लोग (घुसपैठिए) जब आते हैं तो तुरंत राशन कार्ड ले लेते हैं. आधार कार्ड बनावा लेते हैं और वोटर आईडी भी बनवा लेते हैं नहीं तो एसआईआर में 1 करोड़ नाम कैसे कट सकता है.’

सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को दावा किया कि जहां उनके राज्य और त्रिपुरा में बीजेपी सरकारें बांग्लादेश से घुसपैठ की अनुमति नहीं देती हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी बंगाल में उनका स्वागत करती हैं.

ये भी पढ़ें : बंगाल में मतदान से पहले यहां आ रहे नतीजे ने चौंकाया, 28 में से 22 सीटों पर BJP, कांग्रेस नहीं बल्कि ये पार्टी आगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments