Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeBusinessओडिशा में खौफनाक वारदात, सरकारी ऑफिसर ने गुस्से में पत्नी को उतारा...

ओडिशा में खौफनाक वारदात, सरकारी ऑफिसर ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से काटा गला

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी की पहचान देबराया सदांगी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी 62 वर्षीय देबराज सारंगी अटॉर्नी जनरल कार्यालय में पूर्व वरिष्ठ लेखाकार थे और लगभग दो साल पहले रिटायर हुए थे.

रिटायर्ड अफसर ने रेता पत्‍नी का गला

रिटायर के बाद सारंगी एयरफील्ड पुलिस थाना क्षेत्र के स्वास्तिक नगर इलाके में अपनी 55 वर्षीय पत्नी प्रियमवदा के साथ रह रहे थे. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारंगी कथित तौर पर मानसिक तनाव में थे. सारंगी ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) घर छोड़ने की जिद की, जिसका उनकी पत्नी ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई. इसी बीच अचानक गुस्से में आकर आरोपी ने पहले पीड़िता पर मुक्कों से हमला किया और फिर चाकू से उस पर वार किया. उसने पीड़िता के चेहरे और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पीड़िता के गहने बेटी को सौंपे

घटना के बाद आरोपी सारंगी ने कुछ नकदी और पीड़िता के सोने के गहने अपनी बेटी को सौंप दिए, जो शहर के पात्रापाड़ा इलाके में अपने ससुराल में रह रही थी. बाद में, वह एयरफील्ड पुलिस स्टेशन गया और अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. दंपति की बेटी अर्पिता ने बताया कि उनके पिता पिछले छह महीनों से लीवर के संक्रमण से पीड़ित हैं. हाल ही में उनका डायबिटीज भी बढ़ गया था और उनका वजन धीरे-धीरे कम हो रहा था. उनकी हालत में सुधार न होने की आशंका से सारंगी लगातार तनाव में रहती थीं.

 

उन्होंने आगे बताया कि एक दिन पहले की उन्होंने अपने पिता को सांत्वना देने की कोशिश की थी और उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. जांच के दौरान अधिकारियों ने यह भी पता लगाया कि आरोपी लंबे समय से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे, जिसके परिणामस्वरूप वे गंभीर डिप्रेशन से ग्रस्त थे.

पुलिस सूत्रों ने आगे दावा किया कि जांच में पता चला है कि घटना से पहले सारंगी कथित तौर पर मानसिक तनाव और नींद नहीं आने की बीमारी से पीड़ित था और अचानक गुस्से में आकर उसने यह अपराध किया. आत्मसमर्पण और अपराध स्वीकार करने के बाद, सारंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

ये भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल! हुमायूं कबीर का कथित स्टिंग वीडियो, TMC बोली- ‘1000 करोड़ की BJP से हुई डील’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments