Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyइस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही...

इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

BSNL Freedom Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने धमाका कर दिया है. कंपनी ने आज एक्स पर पोस्ट कर बताया कि BSNL Freedom Plan वापस आ चुका है. यूजर्स की डिमांड पर इस प्लान को फिर से इंट्रोड्यूस किया गया है. ध्यान रहे कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर है. ऐसे में अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास थोड़ा ही समय है. इस धमाकेदार ऑफर में कंपनी सिर्फ एक रुपये में नया सिम कार्ड ऑफर कर रही है. इसके साथ-साथ ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे. आइए जानते हैं कि BSNL Freedom Plan में क्या-क्या बेनेफिट्स हैं और यह ऑफर कब तक लागू रहेगा.

BSNL Freedom Plan में क्या मिलेगा?

BSNL इस प्लान में सिर्फ एक रुपये में सिम कार्ड ऑफर कर रही है. यह प्लान उन लोगों के काम आ सकता है, जो सेकेंडरी नंबर लेना या BSNL की सर्विसेस को ट्राई करना चाहते हैं. इस प्लान में नए सिम कार्ड के साथ पूरे 30 दिनों के लिए देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा मिलेगा. 30 दिनों की वैलिडिटी का समय सिम एक्टिवेट होते ही शुरू हो जाएगा. 

कब तक है BSNL Freedom Plan का ऑफर?

BSNL का कहना है कि ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए इस प्लान को फिर से लाया गया है. यह ऑफर 30 अप्रैल तक वैलिड रहेगा. अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो 30 अप्रैल से पहले आपको यह सिम कार्ड खरीदना होगा. इसके लिए आप अपने नजदीकी BSNL CSC या ऑथोराइज स्टोर पर जा सकते हैं. यहां KYC प्रोसेस पूरी करने के बाद आपको सिम कार्ड दे दिया जाएगा. ध्यान रहे कि यह ऑफर ऑनलाइन अवेलेबल नहीं है. इसलिए आपको सिम कार्ड लेने के लिए फिजिकल स्टोर पर ही जाना पड़ेगा.

जियो में ऐसे बेनेफिट्स के लिए देने पड़ेंगे 349 रुपये

BSNL Freedom Plan के तहत एक रुपये में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. जियो में ऐसे ही बेनेफिट्स के लिए आपको 349 रुपये देने पड़ेंगे. जियो के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है. इसके साथ जियो ग्राहकों को गूगल जेमिनी का प्रो प्लान और जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.

ये भी पढ़ें-

हकीकत में होंगी फिल्मी चीजें, अब आयरन मैन की तरह आपके इशारों से चलेगा कंप्यूटर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments