Wednesday, April 8, 2026
spot_img
HomeBusinessकेरल के मंत्री अब्दुरहीमन ने ‘पाकिस्तान’ टिप्पणी पर दी सफाई, IUML पर...

केरल के मंत्री अब्दुरहीमन ने ‘पाकिस्तान’ टिप्पणी पर दी सफाई, IUML पर लगाया आरोप- बयान को गलत तरीके से पेश किया

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमन ने अपनी विवादित टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है. मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया.

वी. अब्दुरहीमन ने कहा कि उनका बयान पूरी तरह से राजनीतिक संदर्भ में था और सिर्फ तिरूर में चुनावी मुकाबले की तीव्रता को भारत-पाकिस्तान मैच से तुलना के लिए दिया गया था, न कि किसी जगह या भावना को ठेस पहुंचाने के लिए. अब्दुरहीमन का आरोप है कि आईयूएमएल उनके बयान को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह आलोचना मौजूदा चुनावी मुकाबले में हार के डर की वजह से की जा रही है.

चुनावी प्रचार में अपने पोस्टरों और विजुअल्स में अपनी तस्वीर प्रमुख रूप से दिखने को लेकर उठे सवालों पर अब्दुरहीमन ने कहा कि वामपंथी दल सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर काम करता है. उन्होंने कहा, ‘मैं उस सामूहिक नेतृत्व का हिस्सा हूं, इसलिए मेरा चेहरा दिखना स्वाभाविक है. इसमें चिंता की कोई बात नहीं है.’

यह विवाद तनूर में एक चुनावी सभा के दौरान दिए गए उनके बयान से शुरू हुआ, जहां उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा था, ‘हमने तनूर में दो मैच खेले, जो पाकिस्तान में थे, और दोनों बार जीते. अब तीसरा मैच अपने घर में है.’

इस कार्यक्रम में गायिका हनन शाह भी मौजूद थीं, जिसके बाद विपक्ष ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. आईयूएमएल ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे तनूर का अपमान और संवेदनशील राष्ट्रीय भावनाओं को हल्का करने वाला बताया. वहीं संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के उम्मीदवार कुरुक्कोली मोइदीन ने भी अब्दुरहीमन पर हमला बोला और कहा कि इस तरह के बयान पहले भी विवाद का कारण बने हैं.

उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी इस मामले में आगे कानूनी या राजनीतिक कदम उठा सकती है. चुनावी प्रचार के तेज होते माहौल में यह विवाद और गरमा गया है, जिससे क्षेत्र में पहले से ही कड़ी चुनावी टक्कर में बयानबाजी का नया आयाम जुड़ गया है.

(IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:-
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर को मिली जमानत, अदालत बोली- ज्यादा समय जेल में रखना, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments