Sunday, April 5, 2026
spot_img
HomeBusinessEC का एक्शन, सुवेंदु अधिकारी की रैली में सुरक्षा चूक, चुनाव आयोग...

EC का एक्शन, सुवेंदु अधिकारी की रैली में सुरक्षा चूक, चुनाव आयोग ने 4 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग (ECI) ने 2 अप्रैल को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में लापरवाही के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे. वहीं EC की कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस ने पक्षपातपूर्व रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इलेक्शन कमीशन ने जिन पुलिस कर्मियों पर एक्शन लिया है, उनमें सिद्धार्थ दत्ता (डीसी-II, साउथ डिवीजन, कोलकाता पुलिस), प्रियंकर चक्रवर्ती (ऑफिसर-इन-चार्ज, अलीपुर), चंडी चरण बनर्जी (एडिशनल ओसी, अलीपुर) और सौरभ चटर्जी (सार्जेंट, अलीपुर) शामिल हैं. इन सभी को सस्पेंड किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

चुनाव आयोग की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के पास 1 अप्रैल को हुए तनाव के संबंध में बड़ी कार्रवाई की है. उनका काफिला दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर सर्वे भवन की ओर कूच कर रहा था. यहीं सुवेंदु अधिकारी अपना नामांकन दाखिल करने वाले थे. इस दौरान सुरक्षा में चूक हुई थी.

दो सीटों से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी

ईसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को पत्र लिखकर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. बंगाल की हॉट सीट में से एक भवानीपुर से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. 2 अप्रैल को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बता दें सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दो चरणों में भवानीपुर और नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे. वहीं, विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं. अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments