Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyसैमसंग मार ले गई बाजी, आज तक ये गैजेट नहीं बना पाई...

सैमसंग मार ले गई बाजी, आज तक ये गैजेट नहीं बना पाई है ऐप्पल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Samsung Vs Apple: टेक इंडस्ट्री में सैमसंग और ऐप्पल एक-दूसरे की सबसे बड़ी कंपीटिटर हैं. कुछ समय पहले ही सैमसंग को पीछे छोड़कर ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी थी. दोनों ही कंपनियों के बीच स्मार्टफोन को लेकर मुकाबला कड़ा रहता है, लेकिन गैजेट के मामले में सैमसंग बाजी मार चुकी है. दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कई ऐसे गैजेट बनाए हैं, जो ऐप्पल आजतक नहीं बना पाई है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें सैमसंग महारत हासिल कर चुकी है, वहीं ऐप्पल की तरफ से उनका अभी भी इंतजार किया जा रहा है.

स्मार्ट रिंग- स्मार्टवॉच के मामले में ऐप्पल वॉच ने अपनी अलग पहचान बना ली है. शायद यही वजह है कि सैमसंग ने स्मार्ट रिंग में इनवेस्ट करने का फैसला लिया था. आज स्मार्ट रिंग मार्केट में सैमसंग को ऐप्पल से कोई मुकाबला नहीं दिख रहा है क्योंकि अमेरिकी कंपनी ने अभी तक यह प्रोडक्ट बनाने का फैसला नहीं लिया है.

फोल्डेबल फोन- सैमसंग पिछले कई सालों से फोल्डेबल फोन बना रही है. पिछले साल के अंत में कंपनी ने अपनी महारत दिखाने के लिए ट्राईफोल्ड फोन भी लॉन्च कर दिया था. दूसरी तरफ अभी तक ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार समाप्त नहीं हुआ है. इस साल सितंबर में ऐप्पल की तरफ से पहला फोल्डेबल फोन देखने को मिल सकता है. तब तक सैमसंग एक और फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी होगी.

प्रोजेक्टर- प्रोजेक्टर भी अभी तक एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो अभी तक ऐप्पल के पोर्टफोलियो से गायब है. दूसरी तरफ सैमसंग एक स्मार्ट प्रोजेक्टर बेचती है, जो उसके कंपीटिटर की तुलना में छोटा होने के बाद भी बेहतर एक्सपीरियंस देता है.

साउंडबार- साउंडबार सेगमेंट में भी सैमसंग एक बड़ा नाम है. कई सालों से कंपनी इस कैटेगरी में प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है. अभी सैमसंग के कई ऑडियो प्रोडक्ट बाजार में मौजूद है. वहीं ऐप्पल की बात करें तो ऑडियो सॉल्यूशन के तौर पर कंपनी के पास होमपॉड है, लेकिन सैमसंग के साउंडबार को डायरेक्ट कंपीटिशन देने के लिए कंपनी के पास कोई प्रोडक्ट नहीं है.

External SSDs– सैमसंग डिजिटल स्टोरेज मार्केट में भी एक्टिव है और पोर्टेबल SSDs बेचती है. इस सेगमेंट में कंपनी के पास कई मॉडल हैं. अगर अमेरिकी कंपनी की बात करें तो ऐप्पल ऐसा कुछ नहीं बनाती है और जल्द ही कंपनी के इस सेगमेंट में एंटर होने के भी चांस नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-

एक-दो नहीं, पूरे 50 साल तक चलेगी न्यूक्लियर बैटरी, चीन के इस कमाल से बदल जाएगा पूरा गेम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments