Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeBusinessजनगणना 2027: सरकार ने शुरू किया स्व-गणना प्रोसेस, 15 अप्रैल से पहले...

जनगणना 2027: सरकार ने शुरू किया स्व-गणना प्रोसेस, 15 अप्रैल से पहले कर लें पूरा, जानें सही तरीका

भारत में 2027 की जनगणना की तैयारियों के बीच सरकार ने स्व-गणना प्रक्रिया (Self-Enumeration Process) शुरू किया है, जिसके तहत नागरिक अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं. इससे यह प्रक्रिया तेज, सटीक और सुविधाजनक हो जाती है. 

जनगणना की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए लोगों को समय रहते अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी. स्व-गणना प्रक्रिया को समझने के लिए हम आपके स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका बता रहे हैं.

स्व-गणना (Self-Enumeration Process) करने का पूरा तरीका
सबसे पहले आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल (https://en.vikaspedia.in/viewcontent/social-welfare/community-power/census-2027/self-enumeration-in-census-2027) पर जाएं. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद नीचे स्क्रॉल करके ‘स्व-गणना कैसे करें’ ढूंढें. उस पर क्लिक करके मुख्य पृष्ठ पर जाएं. वहां आपको अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश चुनना होगा और एक कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. 

परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर 
सत्यापन के बाद आपको Welcome Page (स्वागत पृष्ठ) पर ले जाया जाएगा. इस पर आपको परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. ईमेल आईडी देना वैकल्पिक है. ये डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको अपने फ़ोन पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा. OTP दर्ज करने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और आगे बढ़ें. इसके बाद आपको जिला पिन कोड और इलाके जैसी जानकारी भरकर अपना पता सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा. 

जानकारी भरने के बाद आगे बढ़ने के लिए सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें. इसके बाद पोर्टल आपसे आपके घर के बारे में जानकारी मांगेगा, जिसमें शामिल हैं: फर्श, दीवारों और छत की सामग्री घर की स्थिति उपयुक्त विकल्प चुनने के बाद और आगे बढ़ें. सबमिट करने से पहले आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी एक पेज पर प्रदर्शित होगी. प्रत्येक विवरण की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें. यदि सब कुछ सही है तो अंतिम सबमिट पर क्लिक करें.

जल्द से जल्द पूरा कर लें प्रोसेस
सबमिट करने के बाद आपकी स्व-पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी. आपको पंजीकरण की पुष्टि करने वाला एक संदेश भी प्राप्त होगा. स्व-गणना से नागरिकों को जनगणना में सीधे भाग लेने का अधिकार मिलता है, जिससे सटीक डेटा इकट्टा होता है और गणनाकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से जाकर जनगणना करने की आवश्यकता कम हो जाती है. यह अधिक कुशल और डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नागरिकों से अपील है कि वे अंतिम समय में समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी स्व-गणना पूरी कर लें.

ये भी पढ़ें 

INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments