Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeBusinessAssam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’,...

Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी सभा करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने असम में घुसपैठियों पर कार्रवाई और राज्य के आदिवासी समुदाय के विकास को लेकर भी कई बातें कहीं हैं.

कांग्रेस पार्टी पर अमित शाह ने साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को असम के ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाकर रख दिया था. घुसपैठी असम में जमीन कब्जा कर बैठे हैं. अगर गलती से भी राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो आदिवासियों के बीच भी उनके घुसपैठिए घुसेंगे.

उन्होंने कहा, ‘आप हमें असम में पांच साल और सरकार चलाने का मौका दीजिए, तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनाइए. हमने दो बार सरकार बनाई और सारे घुसपैठिए चिह्नित करके रखे हैं. समय थोड़ा कम हो गया, एक साल और दे दो, हम राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करा देंगे. सारे घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे और उन्हें वापस भेज देंगे.’

असम से सटी मेघालय की गारो पहाड़ियों में हाल ही में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके मेघालय के गारो परिषद में सत्ता हथियाने की कोशिश की और इसी वजह से यह संघर्ष शुरू हुआ.

आदिवासियों के विकास का रोडमैप तैयारः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आदिवासियों के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार किया है. उन्होंने इस रोडमैप को लागू करने के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने असम को अशांत क्षेत्र बना दिया था. असम के युवाओं की मौत पर कांग्रेस ने राजनीतिक रोटियां सेकीं. गलती से कांग्रेस असम में जीत गई तो फिर से अशांति आएगी और फिर से घुसपैठी आएंगे. भाजपा ने असम में शांति बहाल कर दी है, लेकिन अगर कांग्रेस 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतती है, तो पूर्वोत्तर राज्य को एक बार फिर अस्थिरता का सामना करना पड़ेगा.’

आदिवासियों को UCC से बाहर रखा जाएगाः शाह

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आदिवासियों को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी आदिवासी और जनजातीय समुदाय की बात नहीं की. मोदी जी ने आदिवासी समाज के बजट को ज्यादा किया. कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनीं. प्रधानमंत्री और असम के मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार किया है. इसे आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए भाजपा को वोट दें.’

उन्होंने कहा, ‘हम असम में समान नागरिक संहिता (UCC) लेकर आएंगे, अब कोई यहां चार शादी नहीं कर पाएगा. UCC के नाम कांग्रेस आदिवासियों को डराती है, लेकिन आज मैं ये स्पष्ट कर देता हूं कि आदिवासी समुदाय और आदिवासी क्षेत्र UCC के दायरे में नहीं आएंगे. आदिवासियों को UCC से बाहर रखा जाएगा. किस पर UCC लगाना है, वह मुझे पता है.

यह भी पढ़ेंः जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी…, मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments