Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeBusinessममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम...

ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली एजेयूपी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों ने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का इस्तेमाल वोट बैंक की तरह किया, लेकिन समुदाय के विकास के लिए कुछ नहीं किया.

ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन: ओवैसी

मुर्शिदाबाद की रैली में ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी को भाई-बहन हैं. उन्होंने कहा, ‘ईद के दिन वोट हासिल करने के लिए ममता बनर्जी ड्रामा करती हैं. दिल में कोई मोहब्बत नहीं है. सिर्फ हमारा वोट हासिल करना चाहते हैं. पीएम मोदी और ममता बनर्जी सगे भाई-बहन की तरह हैं. अंदर से एक हैं. हमारा वोट करने के लिए इस तरह की बात करते हैं. अगर आपके वोट से आपका नेता नहीं होगा तो आपको गूंगा बनाकर रख दिया जाएगा. आपको दबाया जाएगा, कुचला जाएगा.’

ममता के सामने सिर नहीं झुकाएंगे: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘पीएम मोदी और ममता बनर्जी में कोई फर्क नहीं है. वे नहीं चाहते कि गरीब की आजाद लीडरशिप पैदा हो जाए. अगर भरोसा करना है तो ओवैसी और हुमायूं कबीर पर भरोसा करिए. टीएमसी से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी इतनी मजबूत कैसे हुई? मुर्शिदाबाद और बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि हमारी लड़ाई मुस्लिम लीडरशिप पैदा करने  की है. हम हिंदू भाइयों के खिलाफ नहीं हैं. हम हिस्सेदारी चाहते हैं. हम टीएमसी या ममता के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. हम मोदी से नहीं डरेंगे.’ 

हुमायूं कबीर को लेकर क्या बोले ओवैसी

ओवैसी ने यह भी दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को राजनीतिक निर्णय लेने में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और उनके वास्तविक विकास के लिए हमने हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिलाया है. हम सब मिलकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को करारा झटका देंगे.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments