Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeBusinessAssam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन......

Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन… असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को चुनावी राज्य असम के लिए अपनी पार्टी की पांच गारंटी की घोषणा की है. इसमें महिला कल्याण, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, भूमि अधिकार और जुबिन गर्ग मृत्यु मामले में न्याय पर जोर दिया गया है. खरगे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधते हुए उस पर बढ़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने नेताओं समेत उनके परिवारों की तिजोरियां भरने के लिए काम करने का आरोप लगाया.

लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक रैली को संबोधित करते खरगे ने पार्टी की पांच गारंटी को गिनाया. इसमें महिलाओं को हर महीने सहायता राशि के साथ-साथ बिजनेस स्थापित करने या उसका विस्तार करने की इच्छुक महिलाओं को 50,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल है. 

उन्होंने कहा कि राशि का वितरण बिना शर्त होगा. यह वैसा नहीं होगा, जैसा भाजपा सरकार कर रही है. जहां महिलाओं को उनकी पार्टी का सदस्य बनने के लिए कहा जाता है, सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही कांग्रेस ने सभी परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख आदिवासी लोगों के लिए स्थायी भूमि पट्टे और राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,250 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है. 

जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिनों की भीतर न्याय सुनिश्चित करेंगे: खरगे

खरगे ने कहा कि बुजुर्गों से संबंधित मामलों की देखरेख के लिए एक विशेष विभाग भी स्थापित किया जाएगा. कांग्रेस के सत्ता में आने पर हम गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय सुनिश्चित करने का भी संकल्प लेते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, छोटे उद्यमियों, चाय बागान श्रमिकों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की जरूरतों पर ध्यान देगी. खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी असम की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी. 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारों ने अपने सभी चुनावी वादों को लागू किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि असम में सिर्फ एक परिवार के पास 12,000 बीघा जमीन है. जमीन अदाणी और रामदेव को दी गई. सरकारी जमीन की लूट हो रही है.

अलीबाबा के 40 चोरों का रोकना होगा: खरगे

खरगे ने कहा कि अली बाबा और उसके 40 चोरों को रोकना होगा. अली बाबा दिल्ली में बैठा है, जबकि उसके 40 चोर अलग-अलग जगहों पर फैले हुए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इतनी भ्रष्ट सरकार के लिए समर्थन मांगने को लेकर भी आलोचना की. जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर की यात्रा को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए, खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही थे जिन्होंने लोगों से मिलने के लिए हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा किया. 

सरमा नकली मुख्यमंत्री हैं, खरगे ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि वह नकली  मुख्यमंत्री हैं, क्योंकि भाजपा ने 2021 का चुनाव सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में लड़ा था. उन्होंने दावा किया, लेकिन चुनाव के बाद, शर्मा ने आदिवासी नेता सोनोवाल को हटाकर असम के मुख्यमंत्री की कुर्सी हथिया ली. 

सरमा के पूर्व में कांग्रेस से जुड़े होने का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि वह हमारे साथ पले-बढ़े, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया. ऐसे व्यक्ति को किसी को भी वोट नहीं देना चाहिए. खरगे ने कहा कि वह युवा नेता हैं जिनके साथ मैंने काम किया है और जिनकी छवि बेदाग है. 

यह भी पढ़ें: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments