Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeBusinessWest Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे...

West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गई है. इस दौरान राज्य में मौसम ने भी अपनी करवट बदल दी है, जिसका असर गुरुवार (26 मार्च, 2026) को राज्य के भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी दौरे के दौरान दिखाई दिया.

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को पश्चिम बर्द्धमान जिले के अंडाल में चुनावी रैलियों में शामिल होने गईं थी, लेकिन उनकी वापसी के दौरान मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके कारण उनका विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देरी से लैंड हुआ.

अंडाल से वापस कोलकाता आ रही थीं मुख्यमंत्री

इस घटनाक्रम के बारे में अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान गुरुवार (26 मार्च, 2026) को एक घंटे से ज्यादा देरी के बाद हवाई अड्डे पर उतर सका. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले के अंडाल में चुनावी रैलियों में शामिल होने के बाद वापस राजधानी कोलकाता लौट रही थीं, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और मौसम में आए बदलाव की वजह से एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित होने लगा.

सीएम के विमान ने साढ़े तीन बजे भरी थी उड़ान

अधिकारियों ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी रैलियों में शामिल होने के लिए एक चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रही थी. चुनावी रैली के खत्म होने के बाद अंडाल हवाई अड्डे से ममता बनर्जी के निजी विमान ने दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी उड़ान भरी थी और उसे शाम करीब चार बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन कोलकाता में अचानक भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण आए मौसम में बदलाव की वजह से उनका विमान अपने तय समय पर राजधानी पहुंच नहीं सका. मौसम की खराबी के कारण ममता बनर्जी के विमान को एक घंटे से ज्यादा समय तक आसमान में ही चक्कर लगाने पड़े.

कोलकाता एयरपोर्ट पर करीड डेढ़ घंटे बाद उतरा विमान

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘मौसम की विपरीत परिस्थितियों की वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान अपने तय समय पर कोलकाता में उतर नहीं पाया. दरअसल, खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर विमान परिचालन करीब 20 मिनट तक अस्थायी रूप से स्थगित रहा. इसके बाद जब मौसम में सुधार हुआ, तब सीएम ममता बनर्जी का विमान शाम करीब 5:19 बजे सुरक्षित रूप से राजधानी कोलकाता में लैंड हुआ.

यह भी पढ़ेंः West Bengal Elections 2026: ‘400 का सिलेंडर अब 1100 रुपये में, ऐसा ही रहा तो बैलगाड़ी…’, LPG संकट पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments