Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeBusinessAssam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के...

Assam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल पूरी गति पर है. चुनाव से पहले राज्य के जोरहाट जिले में सोमवार (23 मार्च, 2026) को कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया. जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. नामांकन के दौरान गोगोई के साथ 12 हजार से ज्यादा की संख्या में समर्तक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

कांग्रेस के झंडों के साथ निकली हजारों लोगों की रैली और नारेबाजी से पूरा शहर गूंज उठा, जिससे ऊपरी असम में पार्टी की मजबूत जनाधार और संगठनात्मक ताकत का साफ संकेत मिला. इस दौरान टियोक विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस उम्मीदवार पल्लबी गोगोई और तिताबर से उम्मीदवार प्राण कुर्मी ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. तीनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की एकजुटता को मजबूती से प्रदर्शित किया.

BJP सरकार पर गौरव गोगोई का तीखा हमला

नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘असम की राजनीति का माहौल अब गंदा और नफरत से भरा हो गया है. असम के लोग अब इस स्थिति से परेशान हो चुके हैं और एक बड़े सफाई अभियान की जरूरत महसूस कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘यह सफाई अभियान राजनीति से ही शुरू होना चाहिए. विपक्षी गठबंधन का लक्ष्य भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की छवि को लोगों के मन से हटाना है.’

पल्लबी गोगोई ने जताया आभार और विश्वास

Assam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला

टियोक की उम्मीदवार पल्लबी गोगोई ने नामांकन के बाद जनता का आभार जताया और अपनी जीत को लेकर विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘ईश्वर की कृपा से मैंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है. टियोक की जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है. मैंने गतिशील नेता गौरव गोगोई की जीत के लिए भी प्रार्थना की है.’

प्राण कुर्मी ने भी भरा पर्चा

जबकि तिताबर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्राण कुर्मी ने भी औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की. इससे इस क्षेत्र में कांग्रेस की रणनीति को और मजबूती मिली है.

आध्यात्मिक शुरुआत के साथ चुनावी अभियान

नामांकन से पहले गौरव गोगोई ने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में की. उन्होंने सुबह एक गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे जोरहाट के प्रसिद्ध माछरहाट नामघर भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की शांति, समृद्धि और जनता की खुशी के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया.

आगे कड़ा चुनावी मुकाबला

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और भारी जनसमर्थन के प्रदर्शन के बाद अब जोरहाट, टियोक और तिताबर में चुनावी मुकाबला और तेज होने वाला है. कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments