Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeBusinessबैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे...

बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया

CBI ने गुरुवार को 2929 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी से लंबी पूछताछ की. उन्हें दिल्ली CBI मुख्यालय बुलाया गया था, जहां करीब 8 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए. जांच एजेंसी ने उन्हें शुक्रवार को फिर से पेश होने के लिए कहा है, जिससे साफ है कि मामले की जांच अभी जारी है और कई पहलुओं पर और जानकारी जुटाई जा रही है.

ये केस 21 अगस्त 2025 को दर्ज किया गया था, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर आधारित है. SBI इस लोन कंसोर्टियम की लीड बैंक थी, जिसमें कई अन्य सरकारी बैंक भी शामिल थे. 

आरोप- कंपनी ने लोन को गलत तरीके से इस्तेमाल किया

आरोप है कि 2013 से 2017 के बीच रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड ने बैंकों से लिए गए लोन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया और कंपनियों के बीच जटिल लेन-देन के जरिए पैसे को डायवर्ट किया गया. इससे SBI को करीब 2929 करोड़ का नुकसान हुआ, जबकि कुल लोन एक्सपोजर लगभग 19694 करोड़ बताया गया है.

सीबीआई से अन्य बैंको ने भी की है शिकायत

जांच के दौरान CBI को अन्य बैंकों से भी शिकायतें मिली, जिसके बाद इस मामले में अलग-अलग केस दर्ज किए गए. फरवरी 2026 में बैंक ऑफ बड़ौदा और मार्च 2026 में पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर भी नए मामले सामने आए. इन सभी मामलों में अनिल अंबानी, कंपनी के अन्य अधिकारियों और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

सीबीआई ने अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी की थी

इससे पहले CBI ने अगस्त 2025 में मुंबई में रिलायंस कम्युनिकेशन के दफ्तरों और अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी भी की थी. जहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे. अब जांच एजेंसी इन दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें:

CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को किया तलब, RHFL के खिलाफ 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments