Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeBusiness'घरेलू LPG उत्‍पादन 25% बढ़ाया जाएगा, हर घर पहुंचेगी रसोई गैस', संसद...

‘घरेलू LPG उत्‍पादन 25% बढ़ाया जाएगा, हर घर पहुंचेगी रसोई गैस’, संसद में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को संसद में कहा कि मिडिल ईस्ट संकट के बीच घरों में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. भारत अपनी घरेलू एलपीजी आवश्यकताओं का लगभग 65 फीसदी आयात करता है और इसका 90 फीसदी हिस्सा युद्ध से प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता है.

मिडिल ईस्ट संकट चुनौती पैदा की: वित्त मंत्री

सीतारमण ने राज्यसभा में एप्रुपरिएशन बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘मिडिल ईस्ट संकट ने एक नई चुनौती पैदा कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता पर जोर देने तथा भारत की बुनियादी मांगों को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों से देश को मदद मिली है. उन्होंने कहा, ‘लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी आयात में कुल 65 फीसदी  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता है. इसके परिणामस्वरूप, यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हमें एलपीजी मिलेगी या नहीं. इस संकट के समय में हम निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं और इस बारे में पर्याप्त रिपोर्ट मौजूद है.’

घरेलू LPG उत्‍पादन 25% बढ़ाया जाएगा: निर्मला सीतारमण

केंद्र सरकार ने 8 मार्च 2026 को तेल रिफाइनरियों और पेट्रोरसायन परिसरों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने का निर्देश दिया था. वित्त मंत्री ने बताया, ‘देश उत्पादन क्षमता बढ़ा रहा है और इस समय भी जिस तरह से हमने एलपीजी में घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाई है, उससे भी मदद मिल रही है. घरेलू स्तर पर भी हम एलपीजी आपूर्ति के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं. घरेलू एलपीजी उत्पादन लगभग 25 फीसदी बढ़ रहा है और इस बढ़ी हुई क्षमता से प्राप्त पूरा उत्पादन घरेलू उपभोक्ताओं को जा रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवारों को परेशानी न हो, न केवल शिपिंग के जरिये निरंतर प्रवाह बना हुआ है, बल्कि हमने घरेलू स्तर पर भी एलपीजी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए अन्य हाइड्रोकार्बन पदार्थों से एलपीजी उत्पादन की ओर रुख किया गया है. इसके परिणामस्वरूप घरेलू आपूर्ति पर्याप्त रूप से व्यवस्थित होगी और आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments