Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeBusinessनवीन नवीन | नवीन

नवीन नवीन | नवीन

Nitin Naveen:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. उनके स्वागत के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और सांसद उपस्थित रहे. दिल्ली पहुंचने पर नितिन नवीन का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें जीत की बधाई दी.

राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है. उन्होंने दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी और संगठन की मेहनत को सराहा.

एनडीए की जीत पर जताई खुशी
नितिन नवीन ने कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. नितिन नवीन ने भरोसा जताया कि अब राज्यसभा में बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.

उच्च सदन में उठाएंगे मुद्दे
नितिन नवीन ने कहा कि अब तक वह विधानसभा में अपनी बात रखते थे, लेकिन राज्यसभा में बिहार की समस्याओं को उठाएंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि आने वाले पांच राज्यों के चुनाव से पहले एनडीए की मजबूत स्थिति का संकेत भी है. नितिन नवीन ने भरोसा जताया कि इस जीत से पूरे बिहार में सकारात्मक संदेश गया है. नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस जीत का भरोसा था. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत ने गठबंधन की ताकत को साबित किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments