Friday, November 27, 2026
spot_img
HomeTechnologyU&i PowerHub Series : एक साथ 8 डिवाइस होंगे चार्ज, U&i का...

U&i PowerHub Series : एक साथ 8 डिवाइस होंगे चार्ज, U&i का 50,000mAh पावर बैंक लॉन्च

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • U&i ने भारत में 8 नए चार्जिंग-ऑडियो एक्सेसरीज उतारे.
  • 50,000mAh PowerHub पावर बैंक छह पोर्ट के साथ आया.
  • तीन अन्य पावर बैंक, दो स्पीकर, दो ईयरबड्स भी पेश हुए.
  • ये सभी प्रोडक्ट्स 449 रुपये से 3,199 रुपये तक उपलब्ध.

U&i PowerHub Series : स्मार्टफोन, ईयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का यूज बढ़ने के साथ उन्हें चार्ज रखने के लिए भी अलग-अलग चार्जर और पावर बैंक की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर एक ही पावर बैंक से कई डिवाइस चार्ज करने का ऑप्शन मिल जाए, तो यह काफी काम का हो सकता है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक्सेसरीज ब्रांड U&i ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट्स की रेंज पेश की है. कंपनी ने एक साथ 8 नए चार्जिंग और ऑडियो एक्सेसरीज लॉन्च किए हैं.

इस लॉन्च में सबसे ज्यादा ध्यान 50,000mAh की बैटरी वाला PowerHub Series पावर बैंक खींच रहा है. इसमें छह पोर्ट और दो इन-बिल्ट केबल दी गई हैं. इसके अलावा कंपनी ने तीन दूसरे पावर बैंक, दो वायरलेस स्पीकर और दो तरह के वायरलेस ईयरबड्स भी पेश किए हैं.

U&i के पावर बैंक में क्या है खास?
 
PowerHub Series में 50,000mAh बैटरी, चार USB पोर्ट, दो USB-C पोर्ट और USB-C व Lightning की इन-बिल्ट केबल मिलती हैं. इसमें डिजिटल डिस्प्ले भी है, जो बची हुई बैटरी दिखाता है. Spark Series में 30,000mAh बैटरी और 33W आउटपुट मिलता है. वहीं VIP Series में 20,000mAh बैटरी के साथ 33W चार्जिंग, Quick Charge और USB Power Delivery सपोर्ट दिया गया है. Mini Series सबसे छोटा ऑप्शन है. इसमें 5,000mAh बैटरी, 33W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ फोन स्टैंड भी मिलता है.

वायरलेस स्पीकर में मिलेंगे खास फीचर्स

U&i के Sonic 28 स्पीकर में 20W आउटपुट, दो 52mm ड्राइवर, FM रेडियो और वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है. वहीं, Sonic 30 में 10W आउटपुट, Bluetooth 5.3 और छह घंटे का प्लेबैक टाइम दिया गया है. इसमें दो स्पीकर कनेक्ट करने का ऑप्शन भी है.

यह भी पढ़ें – Vivo X500 Series Launch : 200MP जूम कैमरा और 7800mAh बैटरी, वीवो X500 सीरीज भारत में लॉन्च

50 घंटे तक चलेेंगे नए ईयरबड्स

FireClip-2 ओपन ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 और कॉल के लिए ENC सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, ये 50 घंटे तक चल सकते हैं. वहीं, Armor Series में 11mm ड्राइवर और लो-लेटेंसी मोड दिया गया है. ये 30 घंटे तक म्यूजिक और टॉक टाइम देते हैं.
 
U&i के नए गैजेट्स की कीमत

U&i के सभी 8 नए प्रोडक्ट देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे. इनकी कीमत 449 रुपये से शुरू होती है. Armor Series ईयरबड्स 449 रुपये, Sonic 30 स्पीकर 549 रुपये, Sonic 28 स्पीकर 949 रुपये और FireClip-2 ईयरबड्स 1,099 रुपये में मिलेंगे. वहीं, VIP Series पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपये, Mini Series की 1,399 रुपये, Spark Series की 2,049 रुपये और PowerHub Series की 3,199 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें – Microsoft Outage : 24 घंटे की सर्विस ठप होने से हिला माइक्रोसॉफ्ट, अब ‘Code Red’ लागू

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments