Friday, November 20, 2026
spot_img
HomeTechnologyOnePlus Turbo 7 Pro: फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus Turbo 7...

OnePlus Turbo 7 Pro: फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus Turbo 7 Pro, डिटेल्स लीक

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 200MP कैमरा, 185Hz डिस्प्ले; दिसंबर में लॉन्च होगा.

OnePlus Turbo 7 Pro : OnePlus अपनी नई Turbo 7 सीरीज पर काम कर रही है. इस सीरीज में कंपनी OnePlus Turbo 7 और OnePlus Turbo 7 Pro को लॉन्च कर सकती है. इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनमें इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है. अब OnePlus Turbo 7 Pro को चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है. इस लिस्टिंग से फोन की चार्जिंग क्षमता का खुलासा हुआ है. माना जा रहा है कि नया स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है. तो आइए जानते हैं कि OnePlus Turbo 7 Pro से जुड़ी दूसरी डिटेल्स क्या सामने आई हैं. 

9,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

OnePlus Turbo 7 Pro की सबसे खास बात इसकी बैटरी हो सकती है. लीक के अनुसार, फोन में 9,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है. इससे पहले OnePlus Turbo 6 में भी 9,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन उसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. ऐसे में नए मॉडल में चार्जिंग स्पीड को बढ़ाया जा सकता है.

Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर और 200MP कैमरा

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का नया 3nm चिपसेट दिया जा सकता है. इसका मॉडल नंबर SM8845 Pro बताया जा रहा है, जिसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro नाम से पेश किए जाने की संभावना है. इसके अलावा फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा भी मिल सकता है, हालांकि कैमरे के सेंसर से जुड़ी दूसरी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं.
 
100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है फोन

चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर OnePlus का एक नया फोन PYP110 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है. माना जा रहा है कि यह अपकमिंग OnePlus Turbo 7 Pro हो सकता है. 17 नवंबर को सामने आई इस लिस्टिंग में फोन के लिए दो चार्जर का जिक्र किया गया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस फोन में 100W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है.

यह भी पढ़ें – GTA 6 Launch: GTA 6 खेलने का है प्लान? पहले जान लें कीमत और स्टोरेज की डिटेल

185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

फोन के डिस्प्ले को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं. OnePlus Turbo 7 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगी. इसका पीक रिफ्रेश रेट 185Hz तक हो सकता है, जबकि सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट 165Hz रहने की उम्मीद है. 

दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

लीक्स के अनुसार, OnePlus Turbo 7 Pro को चीन में दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इसके साथ स्टैंडर्ड OnePlus Turbo 7 को भी पेश कर सकती है, हालांकि OnePlus ने अभी तक इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने इसी साल जनवरी में चीन में OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V लॉन्च किए थे. अब नई सीरीज में बैटरी, चार्जिंग और परफॉर्मेंस के मामले में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं, यह आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगा.
 
यह भी पढ़ें – GTA 6 Launch : GTA 6 की एंट्री के बीच PlayStation ठप, हजारों यूजर्स परेशा

RELATED ARTICLES

Access Denied

Access Denied

Access Denied

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Access Denied

Access Denied

Access Denied

Access Denied

Recent Comments