Wednesday, November 18, 2026
spot_img
HomeTechnologyBattery Backup Tips: सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप, जान...

Battery Backup Tips: सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप, जान लें तरीके

Battery Backup Tips:  सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जहां हमें गर्मी से राहत मिलती है. वहीं कई चीजों में बदलाव आने लगता है फोन की बैटरी भी सर्दियों का असर पड़ता है. अक्सर आपने देखा होगा कि ठंड के दिनों में फोन की बैटरी सामान्य दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरने लगती है. कई बार तो फोन में 20 या 30 प्रतिशत बैटरी बची होती है लेकिन बाहर की ठंडी हवा लगते ही स्मार्टफोन अचानक स्विच ऑफ हो जाता है. 

दरअसल गिरते तापमान का सीधा असर फोन की बैटरी पर पड़ता है. जिससे उसका बैकअप कम हो जाता है. अगर आप भी इस विंटर सीजन में अपने फोन की गिरती बैटरी से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप कड़ाके की ठंड में भी अपने फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं. जान लीजिए तरीके.

ठंड में क्यों जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी?

सर्दियों में बैटरी के जल्दी डिस्चार्ज होने के पीछे बैटरी की बनावट जिम्मेदार है. आजकल के लगभग सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है जो केमिकल रिएक्शन के जरिए फोन को पावर सप्लाई करती है. जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है तो बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल्स की रफ्तार धीमी पड़ जाती है. इससे बैटरी के अंदर इलेक्ट्रिकल रेजिस्टेंस बढ़ जाता है और वह फोन को सही तरीके से करंट नहीं दे पाती. 

और इसी के चलते फोन के प्रोसेसर को लगता है कि बैटरी खत्म हो गई है जिस वजह से फोन अचानक बंद हो जाता है. हालांकि जैसे ही आप फोन को किसी गर्म जगह पर ले जाते हैं बैटरी का टेंपरेचर नार्मल होता है और उसका परसेंटेज फिर से दिखने लगता है. लेकिन बार-बार ऐसा होने से बैटरी की हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है.

Battery Backup Tips: सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप, जान लें तरीके

फोन को गर्म रखें

ठंड के मौसम में फोन की बैटरी को लंबा चलाने के लिए अपने फोन को जितना हो सके शरीर की गर्माहट के पास रखें. अगर आप सुबह या रात के समय बाहर निकल रहे हैं तो फोन को हाथ में पकड़ने के बजाय अपनी जैकेट या पैंट की अंदर वाली पाॅकेट में रखें. इसके अलावा सर्दियों के दौरान फोन पर एक अच्छी क्वालिटी का सिलिकॉन या लेदर बैक कवर लगाकर रखें. यह  ठंडी हवा को सीधे फोन की बॉडी तक पहुंचने से रोकता है. 

चार्जिंग के समय बरतें सावधानी

एक और जरूरी बात जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए वह है चार्जिंग का तरीका. अगर आपका फोन बाहर की ठंड से बहुत ज्यादा ठंडा हो गया है तो घर आते ही उसे तुरंत चार्जर से न लगाएं. पहले फोन को 10 से 15 मिनट तक रूम टेंपरेचर  पर आने दें, उसके बाद ही चार्ज करें वरना बैटरी हमेशा के लिए खराब हो सकती है.

Battery Backup Tips: सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप, जान लें तरीके

यह भी पढ़ें: Home Appliances Price Hike: महंगे होने वाले हैं टीवी-एसी और फ्रिज, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम?

फोन की सेटिंग्स में करें ये बदलाव

हार्डवेयर की सेफ्टी के साथ-साथ फोन की कुछ सेटिंग्स बदलकर भी आप बैटरी की खपत को काफी कम कर सकते हैं. सबसे पहले अपने फोन में बैटरी सेवर या लो पावर मोड को ऑन रखें जिससे बैकग्राउंड में चलने वाली फालतू एक्टिविटीज रुक जाती हैं. अगर आपके फोन में एमोलेड या ओलेड डिस्प्ले है तो डार्क मोड का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि इससे स्क्रीन के पिक्सल्स कम पावर खर्च करते हैं.

इसके अलावा स्क्रीन की ब्राइटनेस को फुल रखने के बजाय ऑटो या कम लेवल पर सेट रखें. कई बार हम काम खत्म होने के बाद भी ब्लूटूथ, लोकेशन यानी GPS और Wi-Fi को ऑन छोड़ देते हैं जो लगातार बैटरी चूसते रहते हैं. इन्हें जरूरत न होने पर बंद कर दें. और हमेशा अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें क्योंकि कंपनियां नए अपडेट्स के जरिए बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर बनाती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: Phone Expiry Date: मोबाइल फोन की एक्सपायरी डेट कब आ जाती है, कब बदलना सही?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments