Wednesday, November 18, 2026
spot_img
HomeTechnologyWhatsApp iPhone Update : WhatsApp में चैट से फोटो एडिटिंग तक बदलेगा...

WhatsApp iPhone Update : WhatsApp में चैट से फोटो एडिटिंग तक बदलेगा डिजाइन, iPhone पर टेस्टिंग शुरू

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह अपडेट धीरे-धीरे सभी iPhone यूजर्स को मिलेगा.

WhatsApp iPhone Update : iPhone पर WhatsApp यूज करने वाले यूजर्स को आने वाले दिनों में ऐप का लुक पहले से काफी अलग नजर आ सकता है. मैसेजिंग ऐप अपने इंटरफेस को नया रूप देने के लिए लगातार बदलाव कर रहा है. इसी बीच अब कंपनी दो ऐसे हिस्सों के डिजाइन को अपडेट करने की तैयारी में है, जिनमें अभी तक नया लुक देखने को नहीं मिला था. इनमें चैट की जानकारी वाला सेक्शन और फोटो एडिट करने के लिए यूज होने वाला ड्रॉइंग एडिटर शामिल है.

नए बदलावों के बाद इन दोनों जगहों पर भी Apple के Liquid Glass डिजाइन की झलक देखने को मिलेगी. इस अपडेट में बटन से लेकर एडिटिंग टूलबार तक का लुक बदल सकता है, फिलहाल यह बदलाव टेस्टिंग के दौर में हैं और इनसे ऐप के काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा.

WhatsApp के दो फीचर्स को मिलेगा नया लुक

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iOS ऐप के नए बीटा वर्जन 26.45.10.70 में ये बदलाव देखे गए हैं. यह अपडेट Apple के TestFlight प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध कराया गया है. फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स को ही नया डिजाइन देखने को मिल रहा है. कंपनी चैट इन्फो स्क्रीन और ड्रॉइंग एडिटर को Liquid Glass डिजाइन के हिसाब से अपडेट कर रही है. WhatsApp के इस अपडेट में फिलहाल सिर्फ डिजाइन को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है. इससे चैटिंग, फोटो एडिटिंग या ऐप के दूसरे फीचर्स के काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा.

फोटो एडिटिंग टूलबार में दिखेगा Liquid Glass

WhatsApp के ड्रॉइंग एडिटर में नया डिजाइन मिलने वाला है. इस एडिटर का यूज यूजर्स फोटो पर कुछ बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां मौजूद टूलबार और उसके कंट्रोल्स को भी Liquid Glass स्टाइल में तैयार किया जा रहा है. इन टूल्स में भी ट्रांसपेरेंट लुक देखने को मिलेगा, जिससे उनके पीछे मौजूद फोटो का हिस्सा दिखाई दे सकेगा.

यह भी पढ़ें – Lava Probuds Xplore 13 : 30 घंटे तक म्यूजिक का साथ, Lava ने भारत में पेश किए नए TWS ईयरबड्स

चैट इन्फो स्क्रीन पर ऐसे दिखेंगे बटन

जब कोई यूजर WhatsApp पर किसी व्यक्ति या ग्रुप की जानकारी देखने के लिए उसकी प्रोफाइल या चैट इन्फो स्क्रीन खोलता है, तो नाम के ठीक नीचे कई एक्शन बटन दिखाई देते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अब इन बटनों का डिजाइन बदला जा रहा है. नए इंटरफेस में बटन ट्रांसपेरेंट और कांच जैसी फिनिश वाले नजर आ सकते हैं. इनकी खासियत होगी कि बटन के पीछे मौजूद स्क्रीन का कंटेंट भी हल्का दिखाई देता रहेगा. इससे चैट इन्फो स्क्रीन पर Liquid Glass डिजाइन का एक्सपीरियंस मिलेगा.

धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा नया डिजाइन

Apple के iOS 26 के Liquid Glass डिजाइन के बाद WhatsApp भी अपने इंटरफेस को अपडेट कर रहा है.  रिपोर्ट के मुताबिक, नया लुक कुछ बीटा और App Store यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है, हालांकि इसका रोलआउट धीरे-धीरे हो रहा है, इसलिए सभी यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें – Jio SIM Alert: सिर्फ SIM चालू रखने से नहीं चलेगा काम! Jio यूजर्स के लिए आया नया अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments