Friday, November 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyRedmi Note 18 Series: 10000mAh बैटरी भी पड़ सकती है छोटी, Redmi...

Redmi Note 18 Series: 10000mAh बैटरी भी पड़ सकती है छोटी, Redmi Note 18 को लेकर बड़ा दावा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नई सीरीज लॉन्च होने में अभी समय लग सकता है.

Redmi Note 18 Series : स्मार्टफोन कंपनियां अब कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले के साथ-साथ बैटरी को बेहतर बनाने पर भी खास ध्यान दे रही हैं. यही वजह है कि मिड-रेंज स्मार्टफोन में भी अब बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है. Xiaomi भी अपनी Redmi Note सीरीज के अगले स्मार्टफोन के साथ इसी दिशा में आगे बढ़ सकती है.

कंपनी की अपकमिंग Redmi Note 18 सीरीज को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन की चार्जिंग क्षमता से लेकर बैटरी तक के बारे में जरूरी जानकारी दी गई है. खास बात यह है कि सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Redmi Note 18 Pro Max में 10,000mAh के लेवल की बैटरी मिलने की चर्चा है, हालांकि अभी कंपनी ने इन स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

Redmi Note 18 को लेकर बड़ा दावा क्या है

Redmi Note 18 सीरीज को लेकर यह जानकारी चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट से सामने आई है. लीक के मुताबिक, Xiaomi का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर M841EE के साथ इस वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है. लीक का मानना है कि यह डिवाइस आने वाली Redmi Note 18 सीरीज का हिस्सा हो सकता है. सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. अगर यह फोन Redmi Note 18 सीरीज का ही मॉडल है, तो चार्जिंग के मामले में इसमें सुधार देखने को मिल सकता है. लीक में यह भी बताया है कि Redmi Note 18 सीरीज के तीन मॉडल अब तक सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके हैं.

Redmi Note 18 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

इस सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 18 Pro Max को लेकर सबसे बड़ा दावा इसकी बैटरी से जुड़ा है. लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 10,000mAh के लेवल की बैटरी दी जा सकती है. इसके अलावा फोन में बेहतर ड्रॉप रेजिस्टेंस और मजबूती मिलने की भी बात कही गई है. Redmi 17 Pro Max में पहले से ही 10,000mAh की बैटरी दी गई है. ऐसे में नए मॉडल में कंपनी बैटरी क्षमता को और बढ़ा सकती है, हालांकि इसकी असली क्षमता और दूसरे फीचर्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें – Signify Heating Products: सर्दियों की तैयारी, Signify ने लॉन्च किए नए स्मार्ट हीटिंग प्रोडक्ट्स

इस साल के आखिर तक आ सकते हैं नए Redmi फोन

लीक के मुताबिक, Xiaomi नए साल से पहले कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, हालांकि ये प्रोडक्ट Redmi Note 18 सीरीज के होंगे या किसी दूसरी स्मार्टफोन सीरीज का हिस्सा, यह अभी साफ नहीं है. फिलहाल Redmi Note 18 सीरीज के लॉन्च में समय लग सकता है. Redmi Note 17 सीरीज इसी साल जुलाई में लॉन्च हुई थी. ऐसे में नए फोन के फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें – Microsoft Services Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से भारत में कौन-सी सर्विसेज ठप, जानें कौन-से काम अटके?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments