Tuesday, November 10, 2026
spot_img
HomeTechnologyHMD Product Ecosystem : अब सिर्फ फोन नहीं बनाएगी HMD! ईयरबड्स-स्मार्टवॉच लाने...

HMD Product Ecosystem : अब सिर्फ फोन नहीं बनाएगी HMD! ईयरबड्स-स्मार्टवॉच लाने की तैयारी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • स्मार्ट होम एक्सेसरीज भी HMD के संभावित उत्पादों में शामिल होंगी.

HMD Product Ecosystem : स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पहचान बनाने के बाद अब HMD टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ नया करने की तैयारी में है. अभी तक कंपनी का फोकस मुख्य रूप से स्मार्टफोन और फीचर फोन पर रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ सकता है. HMD अब ऐसे प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है, जिनका यूज लोग अपनी डेली लाइफ में करते हैं. इनमें वायरलेस ईयरबड्स से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक शामिल हो सकते हैं. लीक में दावा किया गया है कि यह कंपनी साल 2027 से स्मार्टफोन के अलावा कई दूसरी इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी में भी अपने प्रोडक्ट्स उतार सकती है. अगर ऐसा होता है तो HMD के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 

2027 से नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है HMD

HMD के आने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर कई जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई है. लीक के मुताबिक, कंपनी 2027 से अपने प्रोडक्ट इकोसिस्टम का विस्तार करने की योजना बना रही है. इस लिस्ट में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इन प्रोडक्ट्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ईयरबड्स से लेकर स्मार्टवॉच तक हो सकती है एंट्री

लीक के अनुसार, HMD आने वाले समय में True Wireless Stereo (TWS) ईयरफोन और स्मार्टवॉच पेश कर सकती है. इसके अलावा कंपनी पोर्टेबल फैन, पॉकेट वाई-फाई डिवाइस और पावर बैंक भी लॉन्च करने की तैयारी में है. ऐसे में आने वाले समय में HMD के पास स्मार्टफोन के साथ-साथ कई ऐसे गैजेट्स भी हो सकते हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी डेली की जरूरतों के लिए यूज कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Pro Series Launch : फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव! Xiaomi 18 Pro Series इस दिन होगी लॉन्च

स्मार्ट होम एक्सेसरीज मार्केट में भी उतर सकती है कंपनी

कंपनी की योजना सिर्फ पर्सनल गैजेट्स तक सीमित नहीं बताई जा रही है. लीक में स्मार्ट प्लग और डेटा केबल जैसे एक्सेसरीज का भी जिक्र किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि HMD स्मार्ट होम एक्सेसरीज की कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर सकती है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इन सभी डिवाइस को HMD अपने ब्रांड नाम से ही लॉन्च करेगी या इनके लिए किसी दूसरे ब्रांड का यूज किया जाएगा. लीक में प्रोडक्ट्स के नाम और उनकी लॉन्च डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं.

यह भी पढ़ें –  Airtel Buy 1 Get 1 Free Offer : Airtel के इन दो प्लान पर मिल रहा Buy 1 Get 1 फ्री ऑफर, जानें डिटेल्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments