Wednesday, October 28, 2026
spot_img
HomeTechnologyकम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें...

कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मुख्य ऐप के समान डेटाबेस पर कार्य करेगा, कुछ फीचर अनुपस्थित.

कम स्टोरेज और कम RAM वाले स्मार्टफोन में कई ऐप्स चलाने में परेशानी होती है. ऐसे में Truecaller ने नया ऑप्शन पेश किया है. कंपनी ने भारत में Truecaller Lite लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर पुराने और एंट्री-लेवल Android स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा साइज है. कंपनी के मुताबिक, यह ऐप करीब 10MB स्टोरेज लेता है और 4GB तक RAM वाले फोन पर चल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Truecaller Lite क्या है और कैसे काम करेगा. 
 
क्या है Truecaller Lite और कैसे करेगा काम?

Truecaller Lite, कंपनी के मुख्य ऐप का हल्का वर्जन है. इसे पुराने फोन और कम प्रोसेसिंग पावर वाले डिवाइस के लिए नए सिरे से तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि इसमें जरूरी कॉलिंग और स्पैम से सुरक्षा देने वाले फीचर्स पर ध्यान दिया गया है, जिससे कम स्टोरेज और मेमोरी के साथ भी ऐप का इस्तेमाल किया जा सके. इसके अलावा यह मोबाइल डेटा का इस्तेमाल भी कम रखने के उद्देश्य से बनाया गया है. 

कहां से डाउनलोड करें Truecaller Lite?

Android स्मार्टफोन यूजर्स Truecaller Lite को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं. करीब 10MB स्टोरेज की जरूरत और 4GB तक RAM वाले डिवाइस पर काम करने की क्षमता के साथ यह ऐप उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें कॉलर आईडी और स्पैम कॉल ब्लॉकिंग जैसी सुविधाएं चाहिए, लेकिन उनके फोन में ज्यादा स्टोरेज उपलब्ध नहीं है.

सिर्फ 10MB में मिलेंगे ये जरूरी फीचर्स

Truecaller Lite में यूजर्स को कॉलर आईडी, स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल्स को ब्लॉक करने, कॉल हिस्ट्री देखने, कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने और नंबर सर्च करने जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी मदद से यूजर्स फोन पर आने वाली कॉल का जवाब देने से पहले कॉल करने वाले की पहचान कर सकते हैं और अनचाही कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं. ऐप में कॉल हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट्स और नंबर सर्च की सुविधा भी एक ही जगह दी गई है. इसके अलावा इसमें आफ्टर-कॉल स्क्रीन भी मिलती है, जो इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल के बाद यूजर्स को बताती है कि उनकी हाल ही में किससे बात हुई थी. 

यह भी पढ़ें – Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव

डेटाबेस और कॉल पहचानने वाले सिस्टम

कंपनी का दावा है कि Lite वर्जन को भी मुख्य Truecaller ऐप वाले डेटाबेस और कॉल पहचानने वाले सिस्टम का एक्सेस मिलता है. यह दोनों ऐप एक जैसे प्राइवेसी स्टैंडर्ड का पालन करते हैं.कंपनी के अनुसार, स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल्स से सुरक्षा भी दोनों में समान रहती है. 

Lite ऐप में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स

कम साइज और तेज कामकाज बनाए रखने के लिए कंपनी ने कुछ सुविधाओं को इसमें शामिल नहीं किया है. Truecaller Lite में मैसेजिंग, वॉइसमेल, Family Protection और AI असिस्टेंट उपलब्ध नहीं हैं.
 
यह भी पढ़ें – Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments