Wednesday, October 28, 2026
spot_img
HomeTechnology10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए...

10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Dimensity 7500 प्रोसेसर, टेलीफोटो लेंस समेत कई फीचर्स लीक हुए,

Realme के नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. सामने आई लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपनी अगली Pro सीरीज में 10,000mAh की बैटरी वाला फोन ला सकती है. इसमें 200MP का रियर कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन मिलने की भी उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. लीक में इसका नाम Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह फोन जनवरी 2026 में आए Realme 16 Pro सीरीज के अगले मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है. 

10,000mAh की बैटरी मिल सकती है

लीक में सबसे ज्यादा चर्चा फोन की बैटरी को लेकर है. दावा किया जा रहा है कि इसमें 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ दोनों में 7,000mAh की बैटरी मिलती है. ऐसे में नई सीरीज में बैटरी क्षमता बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि इसका बैकअप डिस्प्ले, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की पावर खपत पर भी निर्भर करेगा, फिलहाल फोन की चार्जिंग स्पीड और बैटरी तकनीक की जानकारी सामने नहीं आई है. 

कब लॉन्च होगा Realme का नया फोन?

Realme ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट और उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है. साथ ही नए मॉडल की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है, फिलहाल 10,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz तक के रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां लीक पर आधारित हैं. फोन का नाम और बाकी स्पेसिफिकेशंस Realme की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होंगे.

यह भी पढ़ें – इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर

OLED डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर

लीक के अनुसार, Realme के इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है. इसका सामान्य रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है, जबकि कुछ सपोर्टेड गेम्स में यह 165Hz तक जा सकता है. फोन में MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर और प्लास्टिक फ्रेम मिलने की भी चर्चा है.

200MP कैमरे के साथ मिल सकता है टेलीफोटो लेंस

कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है. फोन में दूर की चीजों की तस्वीरें लेने के लिए अलग टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, हालांकि कैमरा सेंसर और अन्य फोटोग्राफी फीचर्स का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें – अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments