Wednesday, October 7, 2026
spot_img
HomeTechnologyGoogle Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000...

Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अमेरिका में भी दाम बढ़े, बैंक ऑफर अभी भी उपलब्ध हैं.

Google Pixel 10a खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Google ने अपने इस किफायती Pixel फोन की कीमत भारत के साथ-साथ अमेरिका और कुछ दूसरे बाजारों में भी बढ़ा दी है. भारत में Pixel 10a की कीमत सीधे 6,000 रुपये बढ़ाई गई है. यह फोन इस साल की शुरुआत में Pixel 10 सीरीज में एंट्री लेवल मॉडल के तौर पर पेश किया गया था. अब कीमत बढ़ने के बाद यह फोन पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है. तो आइए जानते हैं कि भारत में Pixel 10a की नई कीमत क्या है. 

भारत में Pixel 10a की नई कीमत

Google Pixel 10a को भारत में फरवरी में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए थी. अब कंपनी ने इसकी कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद Google India Store पर Pixel 10a की नई कीमत 55,999 रुपये हो गई है.

कीमत बढ़ने के बाद भी फोन खरीदने वालों के लिए कुछ बैंक ऑफर उपलब्ध हैं. योग्य क्रेडिट कार्ड से EMI पर भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक लिया जा सकता है. इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है. फोन Berry, Fog, Lavender और Obsidian चार कलर ऑप्शन में आता है. 

अमेरिका में भी बढ़ी कीमत

Pixel 10a की कीमत में बढ़ोतरी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. अमेरिका में भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं. 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत पहले 499 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 599 डॉलर हो गई है. वहीं 256GB मॉडल की कीमत अब 699 डॉलर रखी गई है. नई कीमतें अमेरिका के रिटेलर्स पर भी दिखाई दे रही हैं. 

यह भी पढ़ें – हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

Pixel 10a में मिलते हैं ये फीचर्स

Google Pixel 10a Android 16 पर चलता है और इसमें 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1,080×2,424 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. फोन में Tensor G4 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है. 

कैमरा और बैटरी भी खास

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

यह भी पढ़ें – Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments