- 9000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा उपलब्ध.
Amazon और Flipkart की सेल में अगर आप 30,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Poco, Redmi, OnePlus और Motorola के कुछ मॉडल देख सकते हैं. इन फोन्स में 9,000mAh तक की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि Amazon-Flipkart सेल में 30,000 रुपये के अंदर स्मार्टफोन ऑप्शन कौन-से हैं.
OnePlus Nord N6
कम बजट में बड़ी बैटरी चाहने वालों के लिए OnePlus Nord N6 एक बेस्ट ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है. फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 8,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग दी गई है. फोन MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर पर चलता है और 6GB तक RAM साथ ही 128GB स्टोरेज मिलता है, हालांकि इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट तक सीमित है.
Poco X8
इस लिस्ट में Poco X8 को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसे IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है. फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और डेप्थ मैपिंग के लिए एक अतिरिक्त कैमरा दिया गया है, हालांकि वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p पर 30fps तक सीमित है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है.
Motorola G77 Power
Motorola G77 Power इस लिस्ट में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ सबसे कम कीमत वाले ऑप्शनों में शामिल है .फोन में 6.74 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसे IP64 रेटिंग दी गई है. इस फोन की खासियत इसका 7,000mAh बैटरी पैक है, जिसे कंपनी सामान्य इस्तेमाल में 2 दिन तक चलने वाला बताती है. फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर चलता है और 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें – Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Redmi Note 17
Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है. फोन में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है. बॉडी को IP65 रेटिंग मिली है. फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM, 128GB स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है.
OnePlus Nord CE 6 Lite
Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है. इसमें 6.72 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 7,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है. फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है.
यह भी पढ़ें – WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?



