
Amazon Appstore Google Play Store का एक जाना-पहचाना ऑप्शन है. यहां आपको गेम्स और कई तरह के Android ऐप्स मिल सकते हैं. इसका इंटरफेस भी काफी आसान है जिससे ऐप्स को खोजने और डाउनलोड करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. Amazon पर विश्वास के चलते कुछ यूजर्स इसे दूसरे थर्ड-पार्टी स्टोर के मुकाबले में बेहतर ऑप्शन मानते हैं. हालांकि, हर Android डिवाइस पर इसका अनुभव एक जैसा हो, ये जरूरी नहीं है.

अगर आपको Open Source ऐप्स पसंद हैं तो F-Droid आपके लिए खास हो सकता है. ये प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से Free और Open Source Software यानी FOSS ऐप्स पर फोकस करता है. F-Droid की खासियत ये है कि यहां मौजूद ऐप्स के सोर्स कोड को भी देखा जा सकता है.

APKMirror थोड़ा अलग तरह से काम करता है. यहां Android ऐप्स की APK फाइल्स उपलब्ध होती हैं और यूजर्स अलग-अलग ऐप वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी खासियत उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिन्हें किसी ऐप का पुराना वर्जन चाहिए या Play Store पर उपलब्ध अपडेट से पहले किसी वर्जन को इंस्टॉल करना हो. हालांकि, APK इंस्टॉल करने से पहले फाइल के सोर्स और वर्जन को अच्छी तरह जांचना चाहिए.

APKPure भी Android ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए फेमश ऑप्शनों में शामिल है. यहां कई ऐसे ऐप्स मिल सकते हैं जिन्हें किसी खास क्षेत्र में Play Store पर खोजना मुश्किल हो. इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है क्योंकि किसी भी बाहरी ऐप स्टोर से डाउनलोड की गई फाइल को इंस्टॉल करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी चेक करना बेहतर रहता है.

Uptodown एक और Alternative App Store है, जहां Android के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिए भी सॉफ्टवेयर मिलते हैं. इसकी वेबसाइट पर अलग-अलग कैटेगरी में ऐप्स और गेम्स को मैनेज किया गया है. ये उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है जो ऐप्स के अलग-अलग वर्जन तलाशना चाहते हैं या Play Store के बाहर मौजूद ऑप्शनों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Play Store के बाहर से ऐप डाउनलोड करने में सबसे बड़ा जोखिम सेफ्टी का रहता है. किसी अनजान वेबसाइट या संदिग्ध ऐप स्टोर से APK डाउनलोड करने पर उसमें मालवेयर या दूसरे वायरस का खतरा बना रहता है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, ऐप के डेवलपर का नाम को चेक करें और जरूरत न होने पर Android में Install unknown apps की परमिशन को बंद रखें.
Published at : 31 Aug 2026 03:13 PM (IST)
Tags :



