Friday, August 21, 2026
spot_img
HomeTechnologyWashing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें...

Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन

Washing Machine Buying Guide : वॉशिंग मशीन खरीदते समय सही मॉडल चुनना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, खासकर जब बजट सीमित हो. अगर आपका बजट करीब 25,000 रुपये है तो इस कीमत में कई अच्छी वॉशिंग मशीन के ऑप्शन मिल जाते हैं. इनमें फुली ऑटोमैटिक ऑपरेशन के साथ इन-बिल्ट हीटर, इन्वर्टर मोटर, AI वॉश टेक्नोलॉजी और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं. हालांकि, बाजार में इतने सारे मॉडल और फीचर्स मौजूद होने की वजह से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मशीन चुनना थोड़ा कंफ्यूजिंग हो सकता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए 25000 में बेस्ट ऑप्शन क्या है. 

1. Whirlpool 6.5 Kg Washing Machine – वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए Whirlpool 6.5 किलोग्राम Stainwash फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसमें इन-बिल्ट हीटर और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 17000  है. यह छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट है और इसमें 4 स्टार एनर्जी रेटिंग भी मिलती है. 

2. LG 9 Kg Washing Machine –  बड़े परिवारों के लिए LG 9 किलोग्राम Smart Inverter फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन यूजफुल ऑप्शन है. इसमें स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, TurboDrum, Steam Wash और इन-बिल्ट हीटर मिलता है. साथ ही ऑटोमैटिक टब क्लीन और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी कीमत 24 से 25 हजार के बीच है. 

3. IFB 8 Kg Washing Machine –  अगर आप AI टेक्नोलॉजी वाली मशीन लेना चाहते हैं, तो IFB 8 किलोग्राम AI Powered DeepClean मॉडल पर विचार कर सकते हैं. इसमें AI-संचालित DeepClean टेक्नोलॉजी के साथ इन-बिल्ट हीटर, Eco Inverter Motor और Aqua Energie सिस्टम मिलता है. इसकी कीमत 24,990  है.

यह भी पढ़ें – OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

4. Voltas Beko 6.5 Kg Washing Machine – फ्रंट-लोड मशीन पसंद करने वालों के लिए Voltas Beko 6.5 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ऑप्शन है. इसमें इन-बिल्ट हीटर, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और पानी की बेहतर बचत जैसी खूबियां दी गई हैं. इसकी कीमत 20 से 23 हजार के बीच है. हालांकि इसकी क्षमता 6.5 किलोग्राम है और वॉश साइकल लंबे हो सकते हैं. 

5. Godrej 7.5 Kg Washing Machine – कम पानी के दबाव वाले घरों के लिए Godrej 7.5 किलोग्राम AI Powered फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन यूजफुल है. इसमें AI वॉश प्रोग्राम, इन-बिल्ट हीटर और कम पानी के दबाव में काम करने की क्षमता मिलती है. इसकी कीमत 17 से 18 हजार के बीच है और इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है. 

मशीन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

वॉशिंग मशीन खरीदते समय सिर्फ कीमत पर ध्यान देना सही नहीं है. परिवार के साइज के अनुसार क्षमता चुनना जरूरी है. 6.5 या 7.5 किलोग्राम मशीन छोटे परिवारों के लिए, जबकि 8 और 9 किलोग्राम मॉडल बड़े परिवारों के लिए बेहतर हो सकते हैं. इसके अलावा एनर्जी रेटिंग, मोटर टेक्नोलॉजी, वॉश प्रोग्राम, हीटर, वारंटी और बिक्री के बाद मिलने वाली सर्विस को भी जरूर देखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – Best Phones Under 30000: 30000 है बजट? गेमिंग से लेकर डेटा स्टोरेज तक… ये मोबाइल रहेंगे बेस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments