Friday, September 25, 2026
spot_img
HomeTechnologyWashing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?

Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बिजली बचाने को ‘क्विक वॉश’, कोल्ड मोड अपनाएं।

Washing Machine: वॉशिंग मशीन आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुकी है. ये मशीन लोगों के कपड़े धोने के काम को आसान बनाने का काम करती है. लेकिन एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ अब वॉशिंग मशीन में लोगों को कई सारे मोड भी मिलने लगे हैं जिन्हें लोग अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हर मोड अलग-अलग बिजली खपत करता है. आइए जानते हैं कि वॉशिंग मशीन में कौन सा मोड सबसे ज्यादा बिजली खपत करता है.

कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?

दरअसल, ज्यादातर एडवांस वॉशिंग मशीन में Hot Wash या पानी गर्म करके कपड़े धोने वाला मोड मिलता है जो नॉर्मली सबसे ज्यादा बिजली खर्च करता है. इसकी वजह मोटर नहीं, बल्कि मशीन का हीटिंग एलिमेंट होता है. बता दें कि पानी को गर्म करने के लिए काफी बिजली की जरूरत होती है.

अगर मशीन में आपने 40°C, 60°C या उससे ज्यादा टेंपरेचर का ऑप्शन चुना है तो बिजली की खपत नॉर्मल मोड के मुकाबले काफी ज्यादा होती है. खासतौर पर 60°C या 90°C जैसे हाई-टेम्परेचर मोड लंबे समय तक चलने पर बहुत ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं.

क्या Heavy या Intensive Mode भी ज्यादा बिजली लेता है?

जी हां, वॉशिंग मशीन में Heavy, Intensive या Cotton जैसे लंबे वॉश साइकल भी नॉर्मल मोड के मुकाबले ज्यादा बिजली की खपत करते हैं. हालांकि, इनमें बिजली की खपत सिर्फ मोड के चयन पर निर्भर नहीं करता है बल्कि इस मोड में मशीन कितनी देर चलती है, पानी कितनी बार गर्म होता है और मशीन कितनी स्पीड से काम करती है, इन सभी चीजों का भी बिजली खपत पर असर पड़ता है. अगर Heavy Mode में गर्म पानी का इस्तेमाल हो रहा है तो ज्यादा बिजली का इस्तेमाल होता है.

Quick Wash में कितनी बिजली लगती है?

आपको बता दें कि वॉशिंग मशीन में Quick Wash मोड भी दिया जाता है जो नॉर्मली कम समय में कपड़े धोने के लिए तैयार किया जाता है. इसलिए ये लंबे वॉश साइकल के मुकाबले में कम बिजली खर्च करता है.

ऐसे में अगर कपड़े बहुत ज्यादा गंदे नहीं हैं और कम कपड़े हैं तो Quick Wash लोगों के लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन माना जाता है. लेकिन ज्यादा कपड़ों या ज्यादा गंदे कपड़ों के लिए इसे बार-बार चलाने पर बिजली की खपत बढ़ जाती है.

बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

कपड़े धोते समय जहां संभव हो तो Cold Wash का इस्तेमाल करना चाहिए. मशीन को बार-बार आधे लोड पर चलाने के बजाय उसके पावर के अनुसार कपड़े धोएं. बहुत ज्यादा गंदे न होने वाले कपड़ों के लिए Heavy Mode का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. साथ ही बिना जरूरत के हाई-टेम्परेचर वॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

क्या होते हैं Portable Solar Panels? क्या खरीदने में है फायदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments