Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeBusiness'बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों...', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम...

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ व कल्याणकारी मुद्दों पर बीजेपी का रुख स्पष्ट करते हुए वादा किया कि सत्ता में आने पर मतुआ और नामशूद्र शरणार्थी परिवारों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी.

पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) लागू किया, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उन लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, “मैं मतुआ और नामशूद्र शरणार्थी परिवारों को बताना चाहता हूं कि वे देश के संविधान के संरक्षण में हैं. उन्होंने कहा कि मोदी ने सीएए कानून इसलिए बनाया ताकि मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिल सके.

घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल छोड़ना पड़ेगा- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा सरकार बनती है तो सीएए के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी.” दक्षिण बंगाल के कई जिलों में फैला मतुआ समुदाय चुनावों के लिहाज से एक प्रभावशाली वर्ग माना जाता है और नागरिकता का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक रूप से संवेदनशील रहा है. पीएम मोदी ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर हमला तेज करते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा, “अब जाने का समय आ गया है और घुसपैठियों को अपना सामान बांधना शुरू कर देना चाहिए. जो लोग घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा.”

बंगाल में भय का माहौल- पीएम मोदी

बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 वर्षों के शासन ने बंगाल में भय का माहौल पैदा किया है. यह चुनाव तृणमूल के डर को खत्म करने के लिए है. पीएम मोदी ने तृणमूल के भय से मुक्त और बीजेपी के विश्वास से भरे पश्चिम बंगाल का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा बदलाव एक विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण की दिशा में पहला कदम होगा. 

आलू किसानों को लेकर क्या कहा

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, तृणमूल कांग्रेस की ‘निर्मम सरकार’ के भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र जारी करेगी. तृणमूल की ‘निर्मम’ सरकार की नीतियों ने पश्चिम बंगाल में आलू किसानों का भविष्य बर्बाद कर दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.’’ महिला मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जहां-जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, वहां-वहां भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है.’’

कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना लागू की जाएगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव 2 चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. मतगणना 4 मई को की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments