Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeBusinessमुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, जानें क्या...

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, जानें क्या हैं ताजा हालात

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार (9 अप्रैल 2026) शाम आग लग गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि आग सांताक्रूज पूर्व में स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर तक ही सीमित रही. इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आग लगने के बाद क्या हैं ताजा हालात?

 एक अधिकारी ने बताया कि 1 बी सर्कल के पास एक तीन-मंजिला इमारत में शाम 6:35 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मुंबई दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई फायर डिपार्मेंट के अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने बताया कि आग टर्मिनल के भीतर केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी.

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘9 अप्रैल 2026 को शाम 6:10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण टर्मिनल-1 में मामूली आग लगने की सूचना मिली. इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया. एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है.’ सोशल मीडिया पर कई वीडियो में एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के अंदर से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया.

भारत का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है. यह दुनिया के सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे ऑपरेशंस वाले हवाई अड्डों में गिना जाता है. यह दक्षिण एशिया के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में कार्य करता है, जो मुंबई को दुनिया के सभी बड़े शहरों से जोड़ता है. यहां यात्रियों के लिए वर्ल्ड-क्लास लाउंज, ड्यूटी-फ्री शॉपिंग और बेहतरीन कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

इससे पहले जनवरी 2022 में भी एक खतरनाक स्थिति तब पैदा हुई थी जब एक विमान को धक्का देने वाली टोइंग वैन (Pushback Tug) में अचानक आग लग गई थी. यह घटना विमान के बेहद करीब हुई थी, लेकिन दमकल विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया था.

ये भी पढ़ें : कथित स्टिंग ऑपरेशन वाले वीडियो पर भड़के हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी को दिया चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments