Wednesday, April 8, 2026
spot_img
HomeBusinessiran us war ceasefire us envoy big good news for india trump...

iran us war ceasefire us envoy big good news for india trump statement

Sergio Gor Trump Dinner: अमेरिका में एक खास मुलाकात के दौरान एंबेसडर सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर किया. इस मुलाकात को उन्होंने बेहद यादगार बताया और कहा कि इस दौरान वैश्विक स्थिरता और भारत-अमेरिका संबंधों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

एंबेसडर सर्जियो गोर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक शानदार डिनर किया. यह मुलाकात कई अहम मुद्दों पर बातचीत के लिए महत्वपूर्ण रही. उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान ट्रंप की वैश्विक स्थिरता लाने की दृढ़ प्रतिबद्धता पर चर्चा हुई. इस दौरान ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भी विस्तार से बात की गई.

भारत-अमेरिका संबंधों पर फोकस

डिनर मीटिंग में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत भविष्य के संबंधों को लेकर भी चर्चा हुई, जिसे दोनों देशों के लिए अहम माना जा रहा है. एंबेसडर सर्जियो गोर ने इस मुलाकात को बेहद यादगार बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा मौका था, जब इतिहास को रियल टाइम में बनते हुए देखा गया.

अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में जोरदार तेजी

इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी एवं कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,775.73 अंक या 3.71 प्रतिशत उछलकर 77,392.31 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 815.20 अंक या 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,938.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी सबसे अधिक तेजी दर्ज करने वालों में शामिल रहें.  केवल टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की 225, चीन के एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग में भी काफी तेजी रही. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments