Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeBusinessOpinion Poll 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु से केरल तक... कहां किसकी सरकार?...

Opinion Poll 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु से केरल तक… कहां किसकी सरकार? सर्वे में हैरान करने वाले आंकड़े

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Opinion Poll 2026: भारत के चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज है. इस बीच चारों राज्यों के ओपिनियन पोल सामने आ गए हैं, जिसमें इन चारों राज्यों में किस पार्टी या गठबंधन को बढ़त मिल रही है, यह साफ हो गया है. पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर दो फेज में चुनाव होने वाले हैं, जहां CM ममता बनर्जी की सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मुकाबला विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ है, वहीं 126 विधानसभा सीटों वाले असम में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में सामने खड़ी है.

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए सीएम स्टालिन की पार्टी डीएमके का मुकाबला भाजपा और AIADMK वाली NDA गठबंधन से होने वाला है, जबकि केरल के 140 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ लेफ्ट गठबंधन LDF, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के साथ UDF गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में है.

ओपिनियन पोल में बंगाल में किसकी बन रही सरकार?

Matrize के ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनाव से पहले ही मुकाबला काफी दिलचस्प मोड पर पहुंच गया है. ओपिनियन पोल में सामने आए आंकड़े सभी राजनीतिक दलों की सांसे अटकाने वाली है. Matrize के सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 43 प्रतिशत वोट के साथ 140 से 160 सीटें मिल सकती है. वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 41 प्रतिशत वोट के साथ 130 से 150 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि राज्य के अन्य पार्टियां 16 प्रतिशत वोट के साथ राज्य के 8 से 16 सीटों पर जीत सकती है. पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है. ऐसे में टीएमसी के पास ओपिनियन पोल में 2 प्रतिशत की मामूली बढ़त जरूर है, लेकिन यह अंतर इतना कम है कि किसी भी वक्त चुनावी तस्वीर बदल सकती है.

ओपिनियन पोल में असम में BJP को क्लीन स्वीप

मैट्रिज (Matrize) और चाणक्य (Chanakya) की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, असम में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी-नेतृत्व वाला NDA गठबंधन मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने या सत्ता बनाए रखने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है.

मैट्रिज के मुताबिक, वोट शेयर की बात करें तो भाजपा+ गठबंधन को 46 प्रतिशत, कांग्रेस+ गठबंधन को 36 प्रतिशत और अन्य को 18 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. और सीटों की बात करें भाजपा+ गठबंधन को 92 से 102 सीटें, कांग्रेस+ गठबंधन 22 से 32 सीटें और अन्य को 4 से 7 सीटें मिलने की संभावना है.

वहीं, चाणक्य के सर्वे के मुताबिक, असम में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 83 से 90 सीटें, कांग्रेस+ गठबंधन को 30 से 36 सीट और अन्य को 3 से 6 सीट मिल सकती है.

तमिलनाडु में NDA का चमक सकता है सितारा

इंडिया टीवी पर दिखाए गए MATRIZE ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में AIADMK नेतृत्व वाले NDA का सितारा चमक सकता है. ओपनियन पोल के मुताबिक, चुनाव में एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके को 102 से 115 सीटें मिल सकती हैं. जबकि भाजपा और AIADMK के NDA गठबंधन को 107 से 120 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को 5 से 12 सीटें मिल सकती है और अन्य के खाते में एक से छह सीटें जाने की संभावना है.

केरल के तीन तरफा मुकाबले में किसे मिलेगी सत्ता?

इंडिया टीवी पर दिखाए गए MATRIZE ओपिनियन पोल के मुताबिक, केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट गठबंधन को 62 से 68 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को 67 से 73 सीटों के साथ चुनाव में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. जबकि राज्य में भारतीय जनता पार्टी 15 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 से 8 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है और अन्य के खाते में शून्य से तीन सीटें जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः ‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF…’, ममता के बयान पर भड़की BJP, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments