खराब मौसम के चलते इंडिगो ने मंगलवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें यात्रियों को दिल्ली में खराब मौसम की वजह से संभावित दिक्कतों की चेतावनी दी है. यहां आसमान साफ नहीं होने की वजह से फ्लाइट्स शेड्यूल पर असर पड़ा है.
एक्स पर पोस्ट कर एयरलाइंस ने यात्रियों को क्या जानकारी दी?
एयरलाइंस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि दिल्ली में खराब मौसम ने फ्लाइट्स शेड्यूल पर असर डाला है. हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं. आपको सुरक्षित और आसानी से वहां पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां आपको पहुंचना है. इसके साथ ही एयरलाइंस ने यात्रियों से वेबसाइट या मोबाइल एप पर फ्लाइट का स्टेट्स चेक करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि यात्रियों की मदद के लिए ग्राउंड पर टीमें मौजूद हैं.
एयरलाइंस ने एडवाइजरी मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद जारी की है. इसमें कहा गया है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर में हल्की बारिश हुई. मौसम केंद्रों पर अलग-अलग बारिश दर्ज की गई है. आधिकारिका आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ तक 24 घंटे में कुल बारिश इस तरह हुई है, इसमें सफदरगंज में 0.4mm, पालम में 1.4 mm, लोधी रोड पर 1mm, रिज पर थोड़ी बारिश, आयानगर में 3 mm, सफदरगंज में तापमान 20.1 डिग्री पर दर्ज किया गया है. यह सीजन के औसत आंकडे़ से 0.1 डिग्री ज्यादा है.
बुधवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल
इधर, बुधवार यानी 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली में कम से कम 20.58 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा 31.3 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान है. इसके अलावा कल उमस का प्रतिशत 37 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:
केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, दर्शन फ्री, लेकिन यात्रा का खर्च बढ़ा, देखें नई रेट लिस्ट



