Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeBusinessAssam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3...

Assam Assembly Elections 2026: ‘हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?’ कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर…

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में काफी ज्यादा सियासी उथल-पुथल मची हुई है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार (5 अप्रैल, 2026) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के लगाए आरोपों को लेकर उनपर तीखा हमला किया है. हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा इस मामले को लेकर 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल केस और मानहानि का केस दर्ज कराएंगे.

कांग्रेस नेता को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने X पर किया पोस्ट

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार (5 अप्रैल, 2026) को दोपहर करीब दो बजे एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में मुख्यमंत्री ने पवन खेड़ा के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर झूठी और बेबुनियाद अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया.

उन्होंने कहा, ‘आज पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस पार्टी के अंदर बैठी गहरी हताशा और घबराहट की झलक साफ-साफ दिखाई दी है. क्योंकि असम एक ऐतिहासिक जनादेश की तरफ निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में हताश और निराश होकर बेबुनियाद आरोप लगाकर हमले कर उनकी कमजोरी को दिखाता है.’

उनके बयानों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगाः सरमा

सरमा ने कहा, ‘मैं पवन खेड़ा के लगाए गए हर आरोप को सिरे से खारिज करता हूं. यह बेहद दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं, जिनका मकसद सिर्फ असम की जनता को भ्रम में डालना और उन्हें गुमराह करना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं और मेरी पत्नी अगले 48 घंटों के अंदर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे और उनके इस तरह के लापरवाही भरे और अपमानजनक टिप्पणियों के लिए उन्हें पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाएगा.’

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

दरअसल, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर उनपर और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाएं. इसके साथ, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कैसे है? उन्हें तीन पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या वे कोई अपराधी हैं?

पवन खेड़ा ने उठाए कई गंभीर सवाल

उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या हिमंता बिस्वा सरमा के पास के भी एक से ज्यादा पासपोर्ट मौजूद हैं? क्या वे असम चुनाव हारने के बाद कहीं भागने की तैयारी में हैं? हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे? भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं? क्या देश के गृहमंत्री अमित शाह को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें- क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?

यह भी पढ़ेंः 930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड… कितनी खतरनाक हैं JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागने की तैयारी में जुटा अमेरिका?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments