Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeBusinessअगली पीढ़ी की अमृत भारत ट्रेन के कोचों का नमूना तैयार, रेलवे...

अगली पीढ़ी की अमृत भारत ट्रेन के कोचों का नमूना तैयार, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया निरीक्षण, VIDEO

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारतीय रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन 3.0 के कोच का नमूना तैयार कर लिया है. इन नए कोचों को यात्रियों की सुविधा, सौंदर्य और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के मकसद से खास तौर से डिजाइन किया गया है. अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत पुनर्विकासशील नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन कोचों का निरीक्षण किया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है.

रेल मंत्री ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से X प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नए कोचों में यात्रियों के आराम और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए मॉडर्न इंटीरियर डिजाइन और आकर्षक रंग का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सीट, बर्थ रेक्सिन, पीवीसी फ्लोरिंग, स्नैक टेबल, पर्दे और शौचालय तक में एक समान और एक खास थीम दिखाई दे रही है.

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किए गए कई उपाय

इस संबंध में भारतीय रेलवे ने आगे बताया है कि इन नई कोचों में सुरक्षा के लिहाज से सामग्री भी HL3 फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुरूप हैं. इसके अलावा, डिजाइन को टिकाऊ और आसान रखरखाव के भी अनुकूल बनाया गया है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि नए कोच में एक कंपार्टमेंट में दो सीटों के बीच काफी जगह दी गई है और सीटों की चौड़ाई भी ज्यादा है. इतना हीं नहीं, इस नए कोच में बनाया गया शौचालय आमतौर पर रेलवे के अन्य ट्रेनों के शौचालय से साइज में बड़ा है.

भारतीय रेलवे की लगातार कोशिशों का हिस्साः मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने इस नई कोच के बारे में बताया कि यह पहल भारतीय रेलवे की लगातार कोशिशों का हिस्सा है. जिसमें यात्रियों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है. इन कोचों के माध्यम से रेल प्रशासन अपनी रोलिंग स्टॉक को आधुनिक बनाने, ऑनबोर्ड अनुभव सुधारने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में लगातार कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस ने जमीन कब्जा, अवैध प्रवास को दिया बढ़ावा’, मारियानी में विपक्ष पर भड़के ओडिशा के CM मोहन चरण माझी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments